सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Reveals How She Trained Deepika Padukone For Om Shanti Om Said Sit And See Shah Rukh Khan Work

फराह खान ने बताया कैसे पहली फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को किया था तैयार? दी थी ये खास सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Farah Khan On Deepika Padukone: फराह खान ने बताया कि कैसे उन्होंने दीपिका पादुकोण को उनकी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए ट्रेन किया था। जानिए शाहरुख को लेकर उन्हें दी थी क्या खास सलाह…

Farah Khan Reveals How She Trained Deepika Padukone For Om Shanti Om Said Sit And See Shah Rukh Khan Work
फराह खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। फराह खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका दोनों ने ही डबल रोल निभाए थे। अपने हालिया कुकिंग व्लॉग में फराह ने याद किया कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए दीपिका को कैसे ट्रेन किया था।

फराह ने दीपिका को काफी कुछ सिखाया
इस बार फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ हालिया कुकिंग व्लॉग के एक एपिसोड के लिए दीया मिर्जा के घर पहुंचे। बातचीत के दौरान दीया ने बताया कि बॉलीवुड में डेब्यू करते समय उन्हें कोई वर्कशॉप या डांस क्लास नहीं दी गई थी, बल्कि उन्हें लगातार 27-28 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फराह से कहा कि जिन लोगों को आप लॉन्च करने का दावा करते हैं, जब मैं उनसे आपके प्यार, देखभाल और ध्यान के बारे में कहानियां सुनती थी। इसके बाद फराह ने बताया कि उन्होंने दीपिका को ‘ओम शांति ओम’ के लिए कैसे तैयार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीपिका मैंने तुम्हारा कितना ख्याल रखा। पहले तो मैंने उसे 3-4 महीने अनुपम खेर की क्लास में भेजा, फिर मैंने उसे कथक क्लास में भेजा। हमने कई लुक टेस्ट किए। उसकी शूटिंग भी मैंने 10 दिन बाद शुरू की। मैंने उससे कहा, 'पहले 10 दिन तो आ जाओ' और सेट पर रहो, देखो कि शाहरुख खान कैसे काम कर रहे हैं, श्रेयस तलपड़े कैसे काम कर रहे हैं। बस हर दिन आकर बैठो।

Farah Khan Reveals How She Trained Deepika Padukone For Om Shanti Om Said Sit And See Shah Rukh Khan Work
'ओम शांति ओम' - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी ‘ओम शांति ओम’
दो अलग-अलग समय काल पर आधारित ‘ओम शांति ओम’ ओम की कहानी है, जो एक जूनियर कलाकार है। दशकों बाद हत्या के बाद वो पुनर्जन्म लेता है और अपनी प्रेमिका मशहूर अभिनेत्री शांतिप्रिया की मौत का बदला लेने के लिए न्याय की तलाश में निकलता है।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बीच की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई। दीपिका के लिए 'ओम शांति ओम' उनके करियर को नई दिशा देने वाला लॉन्चपैड साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed