सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nawazuddin Siddiqui and Sohum Shah Movie scene to shoot in real rainfall and monsoon atmospheres

'तुम्बाड 2' के निर्माताओं की खास तैयारी; बारिश में शूट होंगे कुछ सीन; मॉनसून में इन लोकेशन के लिए निकली टीम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Jun 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Tumbbad 2 Shoot: सोहम शाह की 'तुम्बाड 2' बहु प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। इसकी शूटिंग चल रही है। इसे लेकर अपडेट है कि निर्माता फिल्म के कुछ सीन असली बारिश में शूट करना चाहते हैं। इसका कनेक्शन पहले पार्ट से है। जानिए

Nawazuddin Siddiqui and Sohum Shah Movie scene to shoot in real rainfall and monsoon atmospheres
तुम्बाड 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'तुम्बाड' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने खूब तारीफें बटोरीं। बॉक्स ऑफिस पर नोट भी कमाए। फिल्म के कुछ सीन खूब चर्चा में आए, जिनमें बारिश के माहौल में फिल्माए गए सीन भी शामिल थे। लगातार होती बारिश, कीचड़ से भरे सीन और डरावने विजुअल्स ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। ऐसा ही कुछ जादू मेकर्स दूसरे पार्ट में भी जोड़ना चाहते हैं।



बारिश को कैद करने के लिए मेकर्स ने कसी कमर
फिल्म 'तुम्बाड' में बारिश के माहौल के खास लुक को हासिल करने के लिए निर्माताओं ने चार अलग-अलग मॉनसून में कई साल तक शूटिंग की थी। 'तुम्बाड 2' में भी पहले पार्ट की तर्ज पर बारिश वाले सीन फिल्माने की तैयारी है। इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं पर भरोसा किया जाए, तो 'तुम्बाड 2' की टीम भी उसी माहौल को बनाए रखने की पूरी कोशिशों में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने मॉनसून के मद्देनजर अपनी शूटिंग से जुड़ी योजनाओं में भी बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui and Sohum Shah Movie scene to shoot in real rainfall and monsoon atmospheres
तुम्बाड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@shah_sohum

आर्टिफिशियल बारिश का क्यों नहीं लिया सहारा?
'तुम्बाड 2' में बारिश के सीन शूट करने के लिए मेकर्स कथित तौर पर रियल टाइम में मौसम पर नजर रख रहे हैं और उन इलाकों के हिसाब से शूटिंग शेड्यूल बदल रहे हैं, जहां सबसे ज्यादा बारिश हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने बड़े स्तर पर आर्टिफिशियल रेन सेटअप का इस्तेमाल करने के बजाय असली बारिश में शूटिंग करने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए, ताकि 'तुम्बाड' से जुड़ी वास्तविकता बनी रहे। इसके अलावा उन इलाकों में पानी की कमी को देखते हुए पानी के इस्तेमाल को लेकर भी जिम्मेदार रवैया अपनाया जा सके। इस वजह से आर्टिफिशियल रेन में शूटिंग नहीं करने का फैसला लिया है।

चुनौतियों को पार कर बारिश वाले इलाकों में पहुंची टीम
फिल्म की प्रोडक्शन टीम महाराष्ट्र के दूर-दराज इलाकों में पहुंच गई है और ऐसी जगहों की तलाश जारी है, जहां भारी बारिश हो रही हो, ताकि 'तुम्बाड' की दुनिया जैसा माहौल फिर से बनाया जा सके। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ जगहों तक पहुंचना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। कलाकारों और क्रू को सेट तक पहुंचने के लिए घने और कठिन रास्तों से होकर करीब दो से तीन घंटे तक पैदल सफर करना पड़ सकता है।

बारिश और प्रकृति फिल्म का अहम हिस्सा
बारिश को कैद करने की मेकर्स की कोशिशें और तैयारी यह दिखाती हैं कि फिल्म निर्माता यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि 'तुम्बाड 2' में बारिश सिर्फ एक विजुअल इफेक्ट न होकर कहानी का जीवंत हिस्सा बने। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'जहां 'तुम्बाड' चार मॉनसून में शूट होने के लिए मशहूर हुई थी, वहीं 'तुम्बाड 2' के लिए टीम खुद मॉनसून का पीछा कर रही है। 'तुम्बाड' की दुनिया में बारिश हमेशा एक अहम किरदार रही है और मेकर्स इसे पूरी रियलिटी के साथ पर्दे पर उतारना चाहते हैं'। 

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui and Sohum Shah Movie scene to shoot in real rainfall and monsoon atmospheres
तुम्बाड 2 - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज होगी 'तुम्बाड 2'
बता दें कि 'तुम्बाड 2' का निर्माण अभिनेता-निर्माता सोहम शाह अपनी कंपनी सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं। इसमें उनके साथ दिग्गज निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा के नेतृत्व वाला पेन स्टूडियोज भी साझेदार है। 'तुम्बाड' फिल्म 23 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed