{"_id":"6a3a2dc62b862c2c58077cf0","slug":"pm-rajiv-gandhi-writes-letter-to-singer-alisha-chinai-he-praise-her-songs-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम राजीव गांधी ने नई सिंगर को भेजा था खत, अलीशा चिनॉय को लेकर लिखी थी ये खास बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूर्व पीएम राजीव गांधी ने नई सिंगर को भेजा था खत, अलीशा चिनॉय को लेकर लिखी थी ये खास बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार
PM Rajiv Gandhi And Singer Alisha Chinai: सिंगर अलीशा चिनॉय को एक बार पीएम राजीव गांधी ने एक थैंक्यू लेटर लिखा था। आइए जानते हैं इस लेटर में क्या था?
अलीशा चिनॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम@alishachinaiofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिनेमा और राजनीति का एक-दूसरे से गहरा संबंध रहा है। सिनेमा और राजनीति के इतिहास में कई ऐसे वाकिए हैं, जो लोगों को हैरान करते हैं। ऐसा ही एक वाकया देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी और सिंगर अलीशा चिनॉय से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पीएम राजीव गांधी गानों के इतने शौकीन थे कि उन्होंने सिंगर अलीशा चिनॉय को एक खत लिखा था।
राजीव गांधी से हुई अलीशा की मुलाकात
सिंगर अलीशा चिनॉय अपनी शानदार आवाज के लिए जानी जाती हैं। कम ही लोगों को यह बात पता है कि एक बार पीएम राजीव गांधी ने सिंगर अलीशा चिनॉय को अपने हाथ से लिखा हुआ एक थैंक्यू लेटर भेजा था। हाल ही में सिंगर ने इस बारे में बताया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 1989 में एक शो में कई बेहतरीन आर्टिस्ट मौजूद थे। इस शो में पीएम राजीव गांधी भी आए हुए थे।

पूर्व पीएम राजीव गांधी
- फोटो : एक्स
पीएम ने की अलीशा के गानों की तारीफ
इस शो में सिंगर की पीएम राजीव गांधी से मुलाकात हुई। उन्होंने उनके साथ तस्वीरें लीं। इस बीच उन्हें पता चला कि पीएम गानों के बहुत शौकीन हैं। ऐसे में उन्होंने हिंदी गानों का एक कैसेट राजीव गांधी को गिफ्ट किया। इसके जवाब में राजीव गांधी ने 27 मई 1989 को अलीशा चिनॉय को एक थैंक्यू लेटर भेजा। लेटर में उन्होंने अलीशा को कैसेट के बारे में लिखा। उन्होंने लिखा कि उन्हें वह गाने बहुत पसंद आए। राजीव गांधी ने अलीशा के गानों की तारीफ भी की।

View this post on Instagram
अलीशा के मशहूर गाने
आपको बता दें कि अलीशा ने बॉलीवुड के लिए कई बेहतरीन गाने गाए हैं। उन्होंने 'कजरा रे', 'क्रेजी किया रे', और 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' जैसे गाने गाए हैं।
आपको बता दें कि अलीशा ने बॉलीवुड के लिए कई बेहतरीन गाने गाए हैं। उन्होंने 'कजरा रे', 'क्रेजी किया रे', और 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' जैसे गाने गाए हैं।