सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Daler Mehndi Talks about his experience working in upcoming multi starrer Movie Welcome to the Jungle

'बहुत घबराहट हो रही थी, फिर सबने बहुत मदद की'; दलेर मेहंदी ने बताया 'वेलकम टू द जंगल' में काम करने का अनुभव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Jun 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Daler Mehndi On Welcome to the Jungle: अपनी गायिकी से दर्शकों का दिल जीतने वाले दलेर मेहंदी अब एक्टिंग से दिल जीतने की तैयारी में हैं। बतौर एक्टर डेब्यू फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में काम करने का अनुभव कैसा रहा? सिंगर ने खुद बताया।

Singer Daler Mehndi Talks about his experience working in upcoming multi starrer Movie Welcome to the Jungle
दलेर मेहंदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

'बोलो ता रा रा', 'तुनक तुनक तुन', 'ना ना ना रे' और 'हो जाएगी बल्ले-बल्ले' जैसे गानों की सौगात देने वाले मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी अब परदे पर एक्टिंग करते नजर आएंगे। फिल्म होगी 'वेलकम टू द जंगल'। इस मल्टीस्टारर फिल्म में काम करके दलेर मेहंदी बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए सितारों की तारीफ की।

बोले- 'पहले बहुत घबराहट हो रही थी'
अपना अनुभव बताते हुए दलेर मेहंदी ने कहा कि उन्हें फिल्म की पूरी कास्ट से बहुत प्यार और सपोर्ट मिला। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर और रवीना टंडन सहित कई चर्चित बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए दलेर मेहंदी ने माना कि शुरू में उन्हें घबराहट हो रही थी। उन्होंने कहा, 'मैं अक्षय कुमार का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं उनकी सभी फिल्में देखता हूं और उनके काम को बहुत पसंद करता हूं। सब दोस्त हैं, लेकिन जब एक्टिंग की बारी आई तो बहुत घबराहट हो रही थी'। मगर, सेट पर मौजूद अच्छे और दोस्ताना माहौल की वजह से उनकी घबराहट जल्द ही दूर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Singer Daler Mehndi Talks about his experience working in upcoming multi starrer Movie Welcome to the Jungle
'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

'सभी ने भाई जैसा व्यवहार किया'
सिंगर ने कहा, 'अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कभी भी कोई स्टार वाला एटीट्यूड या हीरोपंती नहीं दिखाई। उन्होंने मेरे साथ एक दोस्त जैसा बर्ताव किया और पहले दिन से ही मुझे सहज महसूस कराया'। दलेर मेहंदी ने अपने रोल में ढलने में मदद के लिए डायरेक्टर अहमद खान और पूरी टीम को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने कई शो और परफॉर्मेंस किए थे, लेकिन मुझे पहले घबराहट हो रही थी, क्योंकि मैंने कभी एक्टिंग नहीं की थी। मगर, अहमद भाई और पूरी टीम ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। सभी ने मेरे साथ भाई जैसा बर्ताव किया'। 

जॉनी लीवर ने की बहुत देखभाल
सिंगर ने जॉनी लीवर के साथ काम करने की एक सुखद याद भी साझा की। उन्होंने कहा, 'जॉनी लीवर ने मेरा बहुत ध्यान रखा। वे हमेशा पूछते रहते थे कि मैं सहज हूं या नहीं और एक भाई की तरह मेरा ख्याल रखते थे। उनके और पूरी कास्ट के साथ मेरा समय बहुत अच्छा बीता'। रवीना टंडन के बारे में बात करते हुए दलेर ने कहा कि एक फिल्म में साथ काम करना एक नया और मजेदार अनुभव था। उन्होंने कहा, 'हमने भारत और विदेशों में साथ में कई शो किए हैं। रवीना बहुत अच्छी इंसान हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा रहा। 

कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'
सिंगर ने इस कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि जब अहमद खान ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया, तो वे मना नहीं कर सके। बता दें कि यह फिल्म 26 जून, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी और आफताब शिवदासानी जैसे कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed