सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indias Got Latent Season 2 BTS Video Alia Bhatt Praises Samay Raina Comedian Gives Gifts To Her And Sharvari

समय रैना ने आलिया और शरवरी को दिया खास तोहफा, बीटीएस वीडियो में मस्ती करते दिखे तीनों कलाकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

India’s Got Latent 2 BTS Video: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड का एक बीटीएस वीडियो सामने आया है। जानिए इस वीडियो में क्या है खास…

Indias Got Latent Season 2 BTS Video Alia Bhatt Praises Samay Raina Comedian Gives Gifts To Her And Sharvari
आलिया भट्ट और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आलिया भट्ट और शरवरी की मौजूदगी वाला पहला एपिसोड रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। अब पहले एपिसोड की शूटिंग का एक नया बीटीएस वीडियो सामने आया है। इसमें आलिया भट्ट कॉमेडियन समय रैना की तारीफ करती दिख रही हैं। उन्होंने एक प्यारा सा किस्सा भी शेयर किया कि कैसे वह यह शो तब देखती थीं जब उनकी बेटी राहा उनके पास सो रही होती थी। समय रैना ने यह क्लिप अपने यूट्यूब चैनल के 'मेंबर्स-ओनली' सेक्शन में शेयर की है।

समय और बलराज की दोस्ती देख भावुक हुईं आलिया
वीडियो में समय रैना शूटिंग से पहले आलिया और शरवरी से बातचीत करते और उन्हें गिफ्ट हैम्पर देते हुए दिख रहे हैं, जिनमें उनकी अपनी साइन की हुई फोटो भी है। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस हंस पड़ती हैं, वहीं एक और हिस्से में आलिया, समय और बलराज की दोस्ती के बारे में बात करती नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया ने समय और बलराज की बॉन्डिंग पर बात करते हुए कहा कि उस स्पेशल शो में जब आप दोनों ने अपनी दोस्ती के बारे में बात की, तो मैं उसे सच में महसूस कर पा रही थी। उसे बहुत अच्छे से समझाया और जाहिर किया गया था। मैं वहां रो पड़ी थी। इसलिए मुझे लगता है कि इस स्पेशल शो की वजह से मैं आप दोनों को बहुत अच्छी तरह जानने लगी हूं।
विज्ञापन


आलिया ने फ्लाइट में देखा लेटेंट
आलिया ने आगे बताया कि समय द्वारा एक एपिसोड भेजे जाने के बाद उन्होंने फ्लाइट में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' देखा था। उन्होंने कहा कि मैंने 'लेटेंट' सिर्फ अपनी फ्लाइट में देखा है। तुमने मुझे वह एपिसोड भेजा था और मैं जोर-जोर से हंस रही थी। मुझे पता ही नहीं चला कि राहा मेरे बगल में सो रही थी। मैं सबको परेशान कर रही थी।

इसके बाद समय ने आलिया को एक गिफ्ट हैम्पर दिया। जब उन्होंने उसके अंदर समय की फ्रेम की हुई फोटो देखी, तो उस पर लिखे टेक्स्ट को पढ़कर वह जोर से हंस पड़ीं। उस पर लिखा था, ‘हमेशा से तुम जैसी किसी को अपना ऑटोग्राफ देना चाहता था।’



समय ने शरवरी को एक साइन की हुई फोटो भी तोहफे में दी, जिसे पाकर वह हंस पड़ीं। उन्होंने कहा कि यह बहुत कीमती है और इसे मेरे बेडसाइड टेबल पर रखा जाएगा, क्योंकि मैं हमेशा से समय का ऑटोग्राफ चाहती थी।

Indias Got Latent Season 2 BTS Video Alia Bhatt Praises Samay Raina Comedian Gives Gifts To Her And Sharvari
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@maisamayhoon
सीजन 2 के पहले एपिसोड को मिलीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 का पहला एपिसोड आलिया भट्ट और शरवरी के गेस्ट के तौर पर शामिल होने के साथ शुरू हुआ, लेकिन ऑनलाइन इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। शो के शुरू होते ही कई दर्शकों ने कहा कि नए सीजन में वह 'रॉ एनर्जी' (असली जोश) नहीं थी जिसने पहले सीजन को लोकप्रिय बनाया था। कुछ लोगों ने इसके ह्यूमर को हल्का, स्क्रिप्टेड और जरूरत से ज्यादा प्रमोशनल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed