{"_id":"6a3a38914cb595910b0a7fdd","slug":"ram-kapoor-opens-up-on-why-he-could-not-say-no-to-lock-upp-sach-ya-sazaa-this-contestants-will-take-part-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'लॉक अप' में कैदी बने राम कपूर, बताया क्यों नहीं ठुकरा पाए शो का ऑफर; ये प्रतियोगी भी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'लॉक अप' में कैदी बने राम कपूर, बताया क्यों नहीं ठुकरा पाए शो का ऑफर; ये प्रतियोगी भी लेंगे हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Lock Upp Contestants: नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के पहले तीन कंटेस्टेंट्स का खुलासा हो गया है। राम कपूर ने बताया है कि आखिर किस वजह से वो इस शो के लिए राजी हुए।
लॉक अप इवेंट में रितेश और फराह के साथ राम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एकता कपूर के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप' की वापसी हो रही है। इस बार शो नए नाम 'लॉक अप: सच या सजा' के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। सोमवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो के पहले तीन कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा किया गया। इनमें टीवी अभिनेता राम कपूर, अभिनेत्री शिवांगी जोशी और डिजिटल क्रिएटर पामेला सेरेना शामिल हैं। शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे।
पामेला सेरेना
- फोटो : इंस्टाग्राम@pamalaserena
राम कपूर ने बताए शो में आने के चार कारण
राम कपूर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, इस शो से जुड़ने के पीछे उन्हें चार बड़े कारण मिले। राम के मुताबिक पहला कारण उनकी भरोसेमंद कास्टिंग एजेंट थीं, जिन्होंने उन्हें इस शो का प्रस्ताव दिया। दूसरा कारण फराह खान और रितेश देशमुख थे। तीसरा कारण फराह खान के परिवार के साथ उनकी पुरानी दोस्ती रही। वहीं चौथा और सबसे अहम कारण एकता कपूर रहीं। राम ने कहा कि जब-जब उन्होंने एकता कपूर के साथ काम किया है, तब-तब कुछ खास हुआ है और यही वजह रही कि वह इस शो को मना नहीं कर सके।
यह खबर भी पढ़ें: 'यह गलत है', सलमान खान और संजय दत्त को 'लॉक अप' करने के सवाल पर रितेश देशमुख ने दी प्रतिक्रिया, की ये गुजारिश

शिवांगी जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18
14 कंटेस्टेंट्स, छह हफ्ते और सच का खेल
'लॉक अप: सच या सजा' में कुल 14 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जिन्हें छह सप्ताह तक एक बंद माहौल में रहना होगा। यहां उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए टास्क करने होंगे। शो का फॉर्मेट रणनीति, सर्वाइवल और छिपे हुए राजों पर आधारित है, जहां सच सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ा खतरा दोनों बन सकता है। शो में कंटेस्टेंट्स के फैसले, रिश्ते और उनके छिपे रहस्य उनके खेल की दिशा तय करेंगे। शो का प्रीमियर 27 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।