सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुपर डांसर चैप्टर 4: क्यों संजय दत्त के पिता सुनील दत्त को याद कर रो पड़े अनुराग बसु? कहा- उनकी वजह से जिंदा हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 13 Sep 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
Super Dancer Chapter 4 Why Anurag Basu cried remembering Sanjay Dutt's father Sunil Dutt
ईशा मिश्रा और अनुराग बसु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘सुपर डांसर – चैप्टर 4’ के जज अनुराग बसु ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त को लेकर एक महत्वपूर्ण खुलासा किया। उन्होंने अपने जीवन में एक्टर संजय दत्त के पिता सुनील दत्त की भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आज वो दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त की वजह से ही जिंदा हैं। दरअसल, इस डांस रियलिटी शो के मंच से अक्सर सारे जज चाहे वो शिल्पा शेट्टी हों या फिर अनुराग बसु हर वीकेंड कुछ न कुछ नये खुलासे करते रहते हैं। इस बार अनुराग बसु ने अपने जीवन में सुनील दत्त की भूमिका के बारे में सबको बताया।



इस वीकेंड एपिसोड की शुरूआत संजय दत्त के शो में गणपति की मूर्ति के साथ हुई और प्रतियोगियों ने दत्त के कुछ गानों पर परफॉर्म किया। इसके बाद अनुराग बसु,  शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के साथ रियलिटी शो में जज के रूप में शामिल हुए। तभी अनुराग बसु ने सुनील दत्त की भलमनसाहत को याद किया। अगली स्लाइड में पढ़िये अनुराग बसु ने क्या कहा?
 

Trending Videos
Super Dancer Chapter 4 Why Anurag Basu cried remembering Sanjay Dutt's father Sunil Dutt
अनुराग बसु - फोटो : file photo

अनुराग बसु ने बताया कि एक वक्त था जब वो सुनील दत्त से मिलना चाहते थे। इसे लेकर वो महेश भट्ट से मुलाकात की व्यवस्था का अनुरोध किया करते थे। लेकिन दुर्भाग्य से वो दिन कभी नहीं आ पाया और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त का निधन हो गया। अनुराग ने कहा कि सुनील दत्त के जीवन की कमाई लोगों का उनके प्रति अथाह प्यार और सम्मान था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Super Dancer Chapter 4 Why Anurag Basu cried remembering Sanjay Dutt's father Sunil Dutt
अनुराग बसु, शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर - फोटो : Social media

अनुराग बसु पुरानी घटना को याद करते हुए रो पड़ें। उन्होंने रोते हुए बताया कि एक बार जब वो बीमार थे। कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उस वक्त उनको अस्पतालों में कहीं भी बिस्तर नहीं मिल रहा था। तब जाकर महेश भट्ट ने सुनील दत्त को फोन किया और इससे बाद उनको मदद मिली। अनुराग ने कहा कि सुनील दत्त को फोन करते ही 5 मिनट के भीतर अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो गई।

 

Super Dancer Chapter 4 Why Anurag Basu cried remembering Sanjay Dutt's father Sunil Dutt
सुनील दत्त और संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुराग बसु ने कहा,  मैं आज यहां सुनील दत्त की वजह से हूं। बीमारी के वक्त वह हर दो दिन में मुझे फोन किया करते थे और मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछते थे। लेकिन यह बात मेरा दिल तोड़ देती है कि उनकी मदद के लिए मैं कभी उन्हें शुक्रिया अदा नहीं कर पाया।
 

विज्ञापन
Super Dancer Chapter 4 Why Anurag Basu cried remembering Sanjay Dutt's father Sunil Dutt
सुनील दत्त, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग बसु ने कहा कि उन्हें कभी सुनील दत्त को शुक्रिया कहने का मौका नहीं मिला। मैं दत्त परिवार का बहुत आभारी हूं। वहीं, संजय दत्त ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं बस एक ही बात कहना चाहूंगा। मैंने वास्तव में कभी पैसा नहीं कमाया है, लेकिन बहुत सारा प्यार कमाया है। उन्होंने युवाओं से देश के कानून का पालन करने के लिए कहा। बता दें कि सुनील दत्त बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे, जिनका देहांत 25 मई 2005 को हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed