सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

प्रियंका चोपड़ा के काम को भी तवज्जो देते हैं निक जोनस, बताया- शादी के बाद क्या कुछ बदला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 13 Sep 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Marriage With Nick Jonas Has Made Her Calmer says He A Diplomat  Im Just Like Mirchi
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। लेकिन तमाम व्यस्तता के बावजूद वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना नहीं भूलती हैं। वह अक्सर अपने पति निक के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में विस्तार से बातचीत की है।  एक्ट्रेस ने अपने प्यार और पति निक के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की है।  दरअसल, एक निजी न्यूज़ वेबसाइट ने बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से पूछा कि जिंदगी में उन्होंने अपने प्यार से क्या सीखा? इसपर प्रियंका ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्यार जीवन में सबसे जरूरी चीज है।  यह एक एंड गेम है और इसका मतलब सिर्फ अपने साथी से प्यार करना नहीं है, बल्कि इसका मतलब अपने माता-पिता और परिवार से भी प्यार करना है।  मुझे सच में विश्वास है कि प्यार दुनिया को खूबसूरत बना देता है।  प्यार करने का एक ही तरीका है।  वह है- अपने-आप को गहराई के साथ पूरी तरह सौंप देना। 

Trending Videos
Priyanka Chopra Marriage With Nick Jonas Has Made Her Calmer says He A Diplomat  Im Just Like Mirchi
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @TeamPriyankachopra

प्रियंका कहती हैं, 'यह देखकर मुझे आश्चर्य होता है कि निक अपनी लाइफ और मेरे अचीवमेंट्स या करियर को लेकर किस तरह सामजस्य बिठाते हैं, उसे बराबरी देते हैं। वह अच्छी जानते हैं कि मुझे कहां जाना है और मेरी क्या पसंद हैं। यह सब उनके लिए बेहद मायने रखता है। और यह एक ऐसी चीज है, जिसका मुझे अहसास ही नहीं था कि मुझे यह चाहिए। यानी एक चीयरलीडर की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Marriage With Nick Jonas Has Made Her Calmer says He A Diplomat  Im Just Like Mirchi
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @TeamPriyankachopra

प्रियंका आगे कहती हैं, 'मैंने 17 साल की उम्र में काम शुरू किया था, तब से यह मेरे साथ चट्टान की तरह साथ खड़ा रहा है। मुझे इस बात का अहसास नहीं था कि मुझे इस बात की कीमत समझने के लिए अपने साथी की जरूरत है कि मैंने अपनी इस करियर को बनाने में कितनी मेहनत की है। एक ऐसा साथी होना वाकई गजब है जो इसकी तारीफ करता है।'

Priyanka Chopra Marriage With Nick Jonas Has Made Her Calmer says He A Diplomat  Im Just Like Mirchi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

इसके अलावा जब प्रियंका से पूछा गया कि निक से शादी ने उनके काम को किस तरह प्रभावित किया? इसपर अभिनेत्री ने कहा, 'निक ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। अब मैं निजी जिंदगी में और भी शांत हो गई हूं। पहले अगर मुझे कोई कुछ कहता था या मैं गुस्से में होती थी तो उसे मैं करारा जवाब देती थी। अब अगर मैं तंग हो जाती हैं तो और शांत हो जाती हूं। मेरे पति और भी ज्यादा शांत स्वभाव के हैं और किसी भी समस्या का हल ढूंढ लेते हैं। वह डिप्लोमेट हैं, जबकि मैं एकदम मिर्ची।'

विज्ञापन
Priyanka Chopra Marriage With Nick Jonas Has Made Her Calmer says He A Diplomat  Im Just Like Mirchi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में भी दिखेंगी। हॉलीवुड के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में 'कैटरीना कैफ' और 'आलिया भट्ट' के साथ अपनी फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों में अब काम कम ही करती नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed