फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taapsee pannu Photo leaked from nawalgarh rajasthan shoot actress spotted in khaki avatar riding bullet

नवलगढ़ में इस फिल्म की शूटिंग करने पहुंचीं तापसी पन्नू, खाकी वर्दी में दिखा रौबदार अंदाज, सेट से तस्वीरें लीक

Fri, 09 Jan 2026 04:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Jan 2026 04:25 PM IST
सार

Taapsee Pannu: अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नवलगढ़ पहुंची हैं। यहां सेट से उनकी फोटोज लीक हुई हैं, जिनमें वह पुलिस ऑफिसर के दमदार लुक में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Taapsee pannu Photo leaked from nawalgarh rajasthan shoot actress spotted in khaki avatar riding bullet
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री तापसी पन्नू इस वक्त राजस्थान के झुंझुनू जिले के नवलगढ़ में हैं। वे यहां अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची हैं। सेट से एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे खाकी वर्दी पहने दिख रही हैं। पुलिस ऑफिसर के गेटअप में तापसी काफी रौबदार अंदाज में नजर आ रही हैं। बता दें कि तापसी का यह लुक फिल्म 'घूंघट' का है।

विज्ञापन

पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी तापसी
अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी फिल्म 'घूंघट' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वे खाकी वर्दी पहने नजर आएंगी। तापसी इन दिनों नवलगढ़ में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। सेट से सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री तापसी महिला थानेदार के गेटअप में नजर आ रही हैं। तापसी की यह फिल्म अनुपम  सिन्हा और मकबूल खान के निर्देशन में बन रही है। 

यह खबर भी पढ़ें: शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज, खौफ से शुरू हुई एक अनोखी प्रेम कहानी; जानिए थिएटर में कब आएगी?

स्कूल में सजाया गया है सेट
सेट से लीक हुई तस्वीरों और वीडियो में तापसी पन्नू महिला थानेदार की वर्दी पहने हुए नजर आर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए एक स्कूल में सेट तैयार किया गया है। स्कूल में ही पुलिस थाना तैयार किया गया है। फिल्म में पुलिस थाने का नाम बारवाड़ा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापसी को देखने उमड़ती है भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
तापसी पन्नू की शूटिंग को देखते हुए रोजाना लोकेशन के आसपास काफी लोगों की भीड़ अभिनेत्री को देखने के लिए उमड़ती है। हालांकि, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। जानकारी के अनुसार यह फिल्म किसी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। बता दें कि नवलगढ़ और मुकुंदगढ़ फिल्म मेकर्स की पसंदीदा लोकेशन में शामिल हैं। पुरानी कलाओं के साथ तैयार बिल्डिंग के साथ-साथ यहां पर आधुनिक संसाधन मेकर्स को आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed