सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taha Shah Badussha shares video celebrating 1 year on Heeramandi The Diamond Bazaar

Heeramandi: 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है...' ताहा शाह ने सीरीज के एक साल रिलीज का मनाया जश्न

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 30 Apr 2025 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Taha Shah Badussha: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' 1 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज को रिलीज हुए कल पूरा एक साल हो जाएगा। ताहा शाह बदुशा ने सोशल मीडिया पर सीरीज को लेकर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है।  
 

Taha Shah Badussha shares video celebrating 1 year on Heeramandi The Diamond Bazaar
'हीरामंडीः द डायमंड बाजार' - फोटो : इंस्टाग्राम@heeramandinetflix
विज्ञापन

विस्तार

'हीरामंडीः द डायमंड बाजार' सीरीज को 1 मई पूरे रिलीज हुए पूरे एक साल हो जाएगा। यह संजय लीला भंसाली की पहली निर्मित और निर्देशित वेब सीरीज है। यह सीरीज ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान लाहौर में हीरा मंडी के रेड-लाइट जिले के तवायफ के जीवन पर आधारित है।
Trending Videos

 

ताहा शाह बदुशा का इंस्टाग्राम पोस्ट
सीरीज में नवाब ताजदार बलोच का किरदार निभा चुके ताहा शाह बदुशा ने इंस्टाग्राम पर हीरामंडी का एक शानदार वीडियो शेयर किया, जिसमें बिब्बोजान के अलावा पूरी स्टारकास्ट नजर आई। इस वीडियो को देखकर सीरीज के सभी फैंस की यादें ताजा हो गईं। इस वीडियो के साथ ताहा ने कैप्शन में लिखा, 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के एक साल पूरे होने का जश्न।'

View this post on Instagram

A post shared by Taha Shah Badussha (@taahashah)


विज्ञापन
विज्ञापन

ताहा की पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन
हीरामंडी सीरीज काफी सफल रही और अब इसका दूसरा पार्ट भी आएगा, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। वहीं फैंस ने हीरामंडी के इस वीडियो पर कई कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, 'एक बार देख लीजिए दीवाना बना दीजिए', एक और यूजर ने लिखा, 'इसे देखना एक ट्रीट है,मैं इस सीरीज के 5 या 8 सीजन देख चुका हूं, लेकिन इसका केवल एक और सीजन है, जिसे हम देखना चाहेंगे? कम से कम हीरामंडी के 4 सीजन तो बनाइए, जिसमें ताजदार भी हों', एक और यूजर ने लिखा, 'पूरी दुनिया में सबसे अच्छी सीरीज', एक और यूजर ने लिखा, 'वह श्रृंखला जिसने हमें ताजदार आका ताहा दिया', एक और यूजर ने लिखा, 'हमें हीरामंडी, ताजदार और आप ताहा देने के लिए संजय सर को बहुत-बहुत धन्यवाद', एक और यूजर ने लिखा, 'ताजदार हमेशा भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित और पसंदीदा पात्रों में से एक रहेगा',एक और यूजर ने लिखा, 'मेरी नजर में ताजदार का किरदार सबसे अच्छा है', एक और यूजर ने लिखा, 'मैं दोहराता हूं कि ताजदार के चरित्र के साथ कोई भी न्याय नहीं कर सकता था सिवाय आपके, ताहा।'

यह भी पढ़ें:
VVAN Teaser Release: 'वीवन' का खौफनाक टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी जंगल की पौराणिक और रहस्यवाद कहानी
 

हीरामंडी स्टार कास्ट
मनीषा कोइराला ने मल्लिकाजान का किरदार निभाया। सोनाक्षी सिन्हा ने दो किरदार निभाए - फरदीन और रेहाना। अदिति राव हैदरी ने सीरीज में बिब्बोजान का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीता। ऋचा चड्ढा ने लज्जो का किरदार निभाया। संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल ने आलमजेब का किरदार निभाया। हालांकि, इस सीरीज में शर्मिन को अपने अभिनय के लिए कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। संजीदा शेख ने वहीदा का किरदार बखूबी निभाया। इन सभी के अलावा शेखर सुमन ने जुल्फिकार का किरदार निभाया। अध्ययन सुमन ने जोरावर, ताहा शाह बदुशा ने नवाब ताजदार बलोच का किरदार निभाया।

यह भी पढ़ें:
Jaat: गोपीचंद मालिनेनी का खुलासा, 'जाट' के लिए सनी देओल नहीं बल्कि तेलुगु हीरो था निर्देशक की पहली पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed