South Film Industry: चिरंजीवी की अध्यक्षता में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले साउथ एक्टर्स-निर्देशक, सिनेमा टिकट के दामों और इंडस्ट्री के कई मुद्दों के लेकर की बात
गुरुवार को साउथ मेगास्टार चिरंजीवी के नेतृत्व में तेलुगु फिल्म सितारों और निर्देशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की और फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित विभिन्न मुद्दों बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को साउथ मेगास्टार चिरंजीवी के नेतृत्व में तेलुगु फिल्म सितारों और निर्देशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की और फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित विभिन्न मुद्दों बात की। प्रभास, निर्देशक एस एस राजामौली, निर्देशक कोराताला शिवा, अभिनेता-निर्देशक आर नारायण मूर्ति, अभिनेता अली और अन्य प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे। खासतौर पर मुख्यमंत्री से ये मुलाकात सिनेमा टिकटों के विवादास्पद मूल्य निर्धारण को लेकर की गई है। बैठक के बाद अभिनेता चिरंजीवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फरवरी के अंत तक सुखद परिणाम की उम्मीद है।
चिरंजीवी ने कहा,"हमने विभिन्न चीजों पर चर्चा की है। तेलुगू सिनेमा ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्धि हासिल की है, कुछ बड़े बजट वाली फिल्मों के लिए धन्यवाद। तेलुगू सिनेमा के बारे में बहुत बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिनेमा टिकट मूल्य निर्धारण के मुद्दे पर चर्चा की जो सभी के लिए फायदेमंद रहेगा।
उन्होंने आगे बताया, 'मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि समिति (टिकट मूल्य निर्धारण को देखने के लिए नियुक्त) के साथ चर्चा करने के बाद एक अनुकूल फैसला लिया जाएगा। अभिनेता चिरंजीवी ने कहा, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि तेलुगू फिल्मों की शूटिंग तेलंगाना के साथ आंध्र प्रदेश में भी हो। हम भी चाहते हैं कि फिल्म उद्योग दो तेलुगु राज्यों में समान रूप से विकसित हो। इसी के साथ उन्होंने सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का वादा किया है।
राज्य सरकार तेलुगु फिल्म उद्योग की हर तरह से करेगी मदद-
अभिनेता महेश बाबू ने सिनेमा टिकट मूल्य निर्धारण के मुद्दे पर विवाद का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि तेलुगु फिल्म उद्योग में छह से सात महीने से भ्रम की स्थिति थी। सूचना और छायांकन मंत्री पर्नी वेंकटरमैया ने कहा कि राज्य सरकार तेलुगु फिल्म उद्योग की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कम बजट की फिल्मों को समर्थन देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ये था पूरा मामला-
दरअसल कुछ महीनों के लिए, जगन मोहन रेड्डी सरकार ने पहले कीमतों में कटौती करके और फिर राज्य फिल्म विकास निगम के माध्यम से ऑनलाइन बिक्री शुरू करने की मांग करके सिनेमा टिकट बिक्री पर नियंत्रण करने की मांग की थी, तभी से ही ये पूरा विवाद चल रहा था। राज्य सरकार के इस फैसले से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री खिलाफ थी और फिल्म इंडस्ट्री के लोग चाहते थे कि सरकार को इस पर दोबारा विचार करना चाहिए। यह मामला मामला उच्च न्यायालय में भी पहुंचा था। इससे पहले एक्टर चिरंजीवी ने व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।