फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Bridge Saif Ali Khan to headline hindi version of hit crime thriller nordic drama

Saif Ali Khan: निर्माता की कुर्सी संभालने जा रहे हैं सैफ अली, इस फॉरेन सीरीज के रीमेक से OTT पर करेंगे वापसी

Tue, 14 Feb 2023 10:32 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 14 Feb 2023 10:32 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर खासा चर्चा में हैं। इस बार नवाब खान एक स्वीडिश वेब सीरीज 'द ब्रिज' की हिंदी रीमेक बना रहे हैं । 
 

विज्ञापन
The Bridge Saif Ali Khan to headline hindi version of hit crime thriller nordic drama
ब्लैक नाइट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान की ब्लैक नाइट फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया ने सुपरहिट डेनिश/स्वीडिश वेब सीरीज 'द ब्रिज' के हिंदी अडेप्शन की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं साथ ही वह इसके हिंदी वर्जन को ब्लैक नाइट फिल्म्स बैनर के तहत को-प्रोड्यूस भी करने वाले हैं। ओटीटी स्पेस में बतौर अभिनेता पहले से सक्रिय सैफ की निर्माता के तौर पर यह पहली वेब सीरीज होगी। यह वेब सीरीज हिट स्वीडिश शो द ब्रिज का हिंदी अडेप्टेशन है।

विज्ञापन

द ब्रिज को हिंदी के अलावा भी कई भाषाओं में बनाया जा रहा है। यह सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री के इर्दगिर्द घूमती है। एक डेड बॉडी जो कि दो देशों के बॉर्डर पर पड़ी मिलती है। जिसको लेकर दोनों देशों की पुलिस एक सर्च अभियान शुरू करती हैं। इसी को लेकर सीरीज के लीड एक्टर आपस में मिलते हैं। और यहां से शुरू होती है एक रोचक यात्रा। इसमें से हीरो का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौकों का इंतजार- सैफ
सैफ अली खान इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह बताते हैं कि यह एक अभिनेता और प्रोड्यूसर के रूप में काफी चुनौतीपूर्ण हैं। इस तरह की चुनौती का उनको काफी लंबे समय से इंतजार था। सैफ कहते हैं कि सीरीज को दुनिया की कई भाषाओं के लोगों ने सराहा है। इसीलिए वह इस प्रोजेक्ट को हिंदी में लाना चाहते हैं। और अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत इसका निर्माण कर रहे हैं। 

विज्ञापन

वहीं एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ ऋषि नेगी ने कहा, 'द ब्रिज की स्क्रिप्ट दमदार है। ये एक ऐसी कहानी है जिसे दुनिया भर के दर्शक एंजॉय करेंगे। यह एक ग्लोबल स्टोरी है जिसे विशिष्ट रूप से अपनी भाषा में बनाया जा सकता है, सीरीज के मूल आधार का इस्तेमाल करके और हम भारतीय दर्शकों को आकर्षित करते के लिए इस शो को फिर से बनाने के लिए बेताब हैं। बता दें की फिल्म द ब्रिज आज के समय की एक क्राइम थिलर है जो दो पड़ोसी देशों के बीच के तनाव को दर्शाती है, जिसे अब तक 7 देशों ने अपनी भाषाओं में बनाया है।

यह भी पढ़ें:  'लगान' फिल्म के अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन, महज 50 की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed