सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर की हुई वापसी, रजनीश दुग्गल की अगली मूवी का पोस्टर हुआ रिलीज, इस एक्ट्रेस का होगा डेब्यू
एक्टर रजनीश दुग्गल की अगली मूवी का पोस्टर रिलीज हो गया है। इसे देखकर ही रोंगटे खड़े हो रहे हैं। जानिए मूवी से जुड़ी पूरी जानकारी
विस्तार
अपकमिंग बॉलीवुड हॉरर फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर आ गया है और इसे देखकर आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे। फिल्म को ज्योति राज गवाली प्रोड्यूस कर रही हैं। वहीं राज गवाली को-प्रोड्यूसर हैं और निर्देशन की कमान सौरभ चौबे ने संभाली है।
ज्योति राज गवाली की सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर ‘द वॉर्डरोब’ का पोस्टर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म में लीड रोल में दिव्या अग्रवाल और रजनीश दुग्गल नजर आएंगे। पोस्टर देखने से ही ये फिल्म काफी डरावनी लग रही है।
पोस्टर ने बढ़ाई धड़कनें
पोस्टर में एक पुरानी, आधी खुली लकड़ी की अलमारी से एक रहस्यमयी महिला बाहर आती दिखाई दे रही है। अलमारी के अंदर से निकलती लाल रोशनी उसके खून से सने सफेद गाउन को और डरावना बना रही है। चारों ओर धुआं, गहरे साए और खौफ का माहौल, पूरा सीन किसी डरावने सपने जैसा लगता है। लाल रंग में लिखा फिल्म का टाइटल ‘द वॉर्डरोब’ अंधेरे बैकग्राउंड पर और भी डरावना एहसास दे रहा है।
दिव्या अग्रवाल का बॉलीवुड डेब्यू
टीवी रियलिटी शोज की विजेता रह चुकीं दिव्या अग्रवाल इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म ने मुझे एक कलाकार के तौर पर चैलेंज किया। कहानी बहुत ग्रिपिंग और एटमॉस्फेरिक है। मैं चाहती हूं कि दर्शक इसे जल्द से जल्द देखें।’ वहीं रजनीश दुग्गल ने भी फिल्म की स्क्रिप्ट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें सस्पेंस और साइकोलॉजिकल एलिमेंट्स का शानदार बेलेंस है।
फिल्म की कहानी एक साधारण-सी दिखने वाली अलमारी से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे डरावनी घटनाओं की एक लंबी कड़ी को जन्म देती है। ट्विस्ट, शॉक और रहस्य से भरी यह कहानी दर्शकों को सीट से बांधे रखने पर मजबूर कर सकती है। फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।