फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta recalled her bitter experience with shubhash ghai during khalnayak shooting

नीना गुप्ता को पसंद नहीं आई थी सुभाष घई की यह बात, हो गई थीं आग बबूला; साझा किया ‘खलनायक’ के सेट का किस्सा

Wed, 18 Feb 2026 06:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Feb 2026 06:34 PM IST
सार

Neena Gupta Viral Interview: नीना गुप्ता ने ‘पंचायत’, ‘बधाई हो’ और ‘वध’ जैसे प्रोजेक्ट्स से युवाओं के बीच खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सेट पर हुए अपने सबसे बुरे अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
Neena Gupta recalled her bitter experience with shubhash ghai during khalnayak shooting
नीना गुप्ता ,सुभाष घई - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

अभिनेत्री नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' हाल ही में रिलीज हुई। इस फिल्म के लिए फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सुभाष घई के साथ गाने की शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभव साझा किए। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा?
विज्ञापन


सुभाष घई ने डिजाइनर से की ऐसी डिमांड
शुभंकर मिश्रा को दिए एक इंटरव्यू में नीना ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने अपने सेट पर हुए कड़वे अनुभव शेयर किए। ऐसी ही एक घटना याद करते हुए उन्होंने निर्देशक सुभाष घई और कॉस्ट्यूम डिजाइनर के बीच हुई बातचीत साझा की। 
विज्ञापन

 
फिल्म ‘खलनायक’ के गाने 'चोली के पीछे' की शूटिंग के दौरान का किस्सा साझा करते हुए नीना ने बताया कि सुभाष ने उनके सामने डिजाइनर से एक अजीबो गरीब डिमांड की थी। उन्होंने डिजाइनर से नीना के आउटफिट्स में बदलाव करने के लिए कहा था जिससे नीना और आकर्षक दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Neena Gupta recalled her bitter experience with shubhash ghai during khalnayak shooting
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta

नीना बोलीं- तब गुस्सा आई थी अब सही लगता है
नीना ने कहा, ‘उस समय मुझे यह सुनकर बहुत गुस्सा आया था और मुझे लगा था कि उनका ऐसा कहना गलत था। मगर अब मुझे लगता है कि वह बस अपना काम कर रहे थे। गाने में किरदार के लिए उनके मन में एक खास छवि थी और गाने की डिमांड को सुभाष जी ने साफ-साफ व्यक्त किया।’



‘खलनायक’ में था एक्सटैंडिड कैमियो
1993 में रिलीज हुई संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म ‘खलनायक’ में नीना ने चंपा नाम की डांसर का किरदार निभाया था। फिल्म में माधुरी के साथ उनका आइटम नंबर ‘चोली के पीछे..’ खूब चर्चित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed