फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजान विवाद: मोदी और सलमान के इन वीडियो से सबक लें सोनू

Mon, 24 Apr 2017 05:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 24 Apr 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
 These Clips Of Salman Khan and PM Narendra Modi pausing for Azaan are going VIRAL!
सोनू निगम,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सलमान खान
सोनू निगम के अजान पर किए गए विवादित ट्वीट ने एक बड़ा रूप ले लिया है। सोनू निगम का अजान विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोनू लोगों की आलोचनाओं से लेकर मौलवी के फतवों तक,सभी के गुस्से का शिकार हो रहे है। 


बता दें इन आलोचनाओं के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के भी वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे है।

ये भी पढ़े-  सोनू निगम के अजान विवाद पर आया कंगना का बयान
वायरल हो रहे इन वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2016 में अपने प्रचार के दौरान लाउडस्पीकर पर मस्जिद से अजान की आवाज सुनने के बाद देशवासियों की धर्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपना भाषण तुरंत बंद कर दिया था। 
वायरल बॉलीवुड डॉट कॉम के एक वीडियो  में सलमान खान भी अजान शुरू होते ही चुप हो जाते है। यह वीडियो साल 2014 में बिग बॉस 8 के लॉन्च के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। जहां सलमान ने अजान की आवाज सुनते ही भाषण को बीच में ही रोक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में लोगों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी इस मामले में घसीटा था। प्रियंका की पिछले साल आई फिल्म 'जय' गंगाजल के वक्त अजान को लेकर प्रियंका ने एक बयान दिया था।

जिसमें उन्होंने कहा कि बतौर प्रियंका, 'मुझे वो पांच मिनट काफी सुकून मिलता है। शाम को पैक-अप के बाद अपनी छत पर अजान सुनना काफी अच्छा लगता है। भोपाल में मेरी छत पर 6 मस्जिदों से अजान की आवाज आती है।' प्रियंका ने कहा था कि यह उनका फेवरेट टाइम होता है। प्रियंका के इस बयान को अब सोनू के अजान ट्वीट से जोड़ा जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed