फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   This Was Nick Jonas First Message To Priyanka Chopra And This Is How Couple Started Talking

कैसे शुरू हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच बातचीत? कपल ने किया खुलासा, सुनाई मजेदार कहानी

Wed, 15 Jul 2026 09:15 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 15 Jul 2026 09:15 AM IST
सार

Priyanka Chopra and Nick Jonas: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी पहली बातचीत के बारे में खुलासा किया। जानिए दोनों सेलेब्स के बीच कैसे बात शुरू हुई। 

विज्ञापन
This Was Nick Jonas First Message To Priyanka Chopra And This Is How Couple Started Talking
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : एक्स

विस्तार

सिंगर निक जोनस ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर पहला मैसेज क्या भेजा था। दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत के इस प्यारे पल को एक पॉडकास्ट में याद किया।

विज्ञापन

पुरानी चैट्स पढ़कर जमकर हंसा कपल
14 जुलाई के एपिसोड में निक जोनस ने ये खुलासा किया। इस पॉडकास्ट में प्रियंका भी शामिल हुईं, जहां निक के भाई जो जोनस और केविन जोनस ने दोनों की पहली चैट को जोर-जोर से पढ़कर सुनाया। उस दौरान निक और प्रियंका एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए साथ बैठे थे और अपनी पुरानी बातों पर हंसते और थोड़ा शर्माते नजर आए।

विज्ञापन

ये बातचीत उस समय की है जब दोनों ने मई 2018 में डेटिंग शुरू करने से करीब डेढ़ साल पहले बात की थी। बाद में दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की और अब उनकी एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी है, जो अब 4 साल की हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

This Was Nick Jonas First Message To Priyanka Chopra And This Is How Couple Started Talking
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

निक ने किया था पहला मैसेज
निक ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को मैसेज तब किया जब केविन ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने प्रियंका का शो क्वांटिको देखा है। निक ने कहा कि उन्होंने शो नहीं देखा था, लेकिन उसी समय उन्होंने एक बिलबोर्ड पर प्रियंका को देखा, जो इस सीरीज को प्रमोट कर रही थीं।

इसके बाद निक ने प्रियंका को पहला मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, ‘हैलो, मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए। मुझे भी उनकी बात सही लगती है। क्या आप जल्द ही LA आने वाली हैं?’ प्रियंका ने जवाब दिया, ‘हैय, ग्राहम ने आपके बारे में मुझे काफी कुछ बताया है। चलिए हम टेक्स्ट पर बात करते हैं। वो ज्यादा प्राइवेट रहेगा, क्योंकि मेरी टीम भी इसे देख सकती है।’

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: लाखों में पहुंची ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, जानें ‘धमाल 4’ का कलेक्शन

जब पॉडकास्ट में ये मैसेज पढ़े गए, तो निक और प्रियंका दोनों थोड़ा शर्माते हुए हंसने लगे। दोनों ने इस पल को काफी मजेदार तरीके से एन्जॉय किया, जबकि जो और केविन ने इसे एक्ट करके और भी दिलचस्प बना दिया।

This Was Nick Jonas First Message To Priyanka Chopra And This Is How Couple Started Talking
फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका की आने वाली फिल्म
आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा आठ साल बाद एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। फिल्म में पौराणिक कहानियों और साइंस फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा और इसे अप्रैल 2027 में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed