फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाथरूम में मरने वालों में शामिल हैं दुनिया के कुछ सबसे मशहूर कलाकार

Tue, 27 Feb 2018 07:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Those who die in the bathroom include some of the world's most celebrated actors
श्रीदेवी

श्रीदेवी की मौत से पूरा देश स्तब्ध है मगर जो बात लोगों को सबसे ज्यादा चौंका रही है वह यह कि उनकी मौत बाथरूम में हुई। बाथरूम में मरने की बात लोगों के लिए हंसी का विषय भले हो मगर दुनिया के ऐसे बहुत से बड़े सितारे हैं जिनकी मौत बाथरूम में ही हुई है। हम आपको बाथरूम में होने वाली जिन मौतों के बारे में बताने जा रहे हैं वे आपको बिल्कुल डरावनी फिल्मों या किताबों की याद दिला सकती हैं। इस सूची में किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन से लेकर जिन मॉरिसन और ब्रिटनी मर्फी जैसे सितारों का नाम शामिल है।

माइकल जैक्शन

Those who die in the bathroom include some of the world's most celebrated actors
50 वर्षीय किंग ऑफ पॉप नाम से मशहूर माइकल जैक्शन को उनके टूर ‘दिस इज इट’ की शुरूआत से एक दिन पहले 25 जून, 2009 को बाथरूम में मरा हुआ पाया गया था। उनकी मौत ड्रग की अधिक मात्रा लेने की वजह से हुई थी। 

अल्बर्ट डेक्कर

Those who die in the bathroom include some of the world's most celebrated actors
62 वर्षीय अभिनेता और नेता डेक्कर को 5 मई, 1968 को उनके घर में मृत पाया गया था। डेक्कर की मौत सबसे अधिक विवादित थी क्योंकि बाथरूम में उन्हें बिना कपड़ों के और घुटने के बल पर पाया गया था। उनके गले में एक फंदा, आंखों पर पट्टी और दोनों हाथ बंधे थे। इसके साथ ही उनके पूरे शरीर पर लाल लिपस्टिक से अश्लील शब्द लिखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेनी ब्रूस

Those who die in the bathroom include some of the world's most celebrated actors

40 वर्षीय लियोनार्ड अल्फ्रेड श्नाइजर को उनके स्टेज नेम लेनी ब्रूस से जाना जाता था। वह एक अमेरिकी स्टैंड अप कॉमेडियन और लेखक थे। 3 अगस्त, 1966 को बाथरूम में मरने वाले ब्रूस की फोटो बहुत ही भयावह थी जिन्हें कभी जारी नहीं किया गया। ऐसा बताया गया था कि ब्रूस की मौत गलती से मर्फीन की अधिक मात्रा लेने के कारण हुई थी।
विज्ञापन

एल्विस प्रेसली

Those who die in the bathroom include some of the world's most celebrated actors
42 वर्षीय एल्विस प्रेसली को ‘द किंग’ बुलाया जाता था और वे 20वीं सदी के सबसे अधिक मशहूर अमेरिकी गायक थे। 16 अगस्त, 1977 को उन्हें टॉयलेट के फर्श पर गिरा हुआ पाया गया था। पहले तो उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी मगर बाद में पता चला कि उनके परिवार और डॉक्टरों में उनकी इज्जत बचाने के लिए मौत की असली वजह छुपा ली थी। उनकी मौत 10 नशीली दवाओं के मिश्रण के अधिक सेवन की वजह से हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed