फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोनी कपूर के साथ मुंबई क्यों नहीं लौटीं श्रीदेवी, 48 घंटे तक होटल के कमरे में क्यों रहीं कैद?

Tue, 27 Feb 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Sridevi post mortem report raise questions why she locked herself in hotel room for 48 hours
Sridevi - फोटो : Instagram

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई। रिपोर्ट के मुताबिक शराब के नशे में श्रीदेवी अपना संतुलन खो बैठीं और सीधे बाथटब में जाकर गिर गईं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के करीबी अमर सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है।



अमर सिंह ने कहा कि श्रीदेवी को उन्होंने कभी शराब पीते नहीं देखा। उन्होंने कहा, 'श्रीदेवी कभी-कभी वाइन पीती थीं।' अगर अमर सिंह की बातें सच हैं तो फिर शनिवार शाम ऐसा क्या हुआ कि श्रीदेवी ने इतनी शराब पी ली कि उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि बाथरूम में जाने से पहले उन्होंने अपने पति बोनी कपूर से करीब 15 मिनट तक बातें भी की थी। अगर श्रीदेवी उस वक्त नशे में धुत थीं तो फिर वैसी हालत में उन्हें बाथरूम में जाने क्यों दिया?

Sridevi post mortem report raise questions why she locked herself in hotel room for 48 hours
sridevi

खलीज टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, दुबई में मोहित मारवाह की शादी के बाद पूरा कपूर खानदान 21 फरवरी तक मुंबई लौट चुका था। पर किसी एग्जीबिशन के लिए श्रीदेवी वहीं जुमैरा एमीरेट्स टॉवर्स होटल में अकेली रह गईं। बताया जा रहा है कि वह पूरे दो दिनों तक कमरे में बंद थीं। इसी बीच शनिवार यानी 24 अप्रैल को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर वापस श्रीदेवी से मिलने पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वहां पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे तक वह होटल में चेक-इन कर चुके थे। 

Sridevi post mortem report raise questions why she locked herself in hotel room for 48 hours
Sridevi

खरीज टाइम्स के मुताबिक बोनी कपूर श्रीदेवी के कमरे में गए और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत भी की। फिर एक्ट्रेस तैयार होने के लिए बाथरूम में गईं। काफी देर तक जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने धक्का देकर दरवाजा खोला और श्रीदेवी को बाथटब में बेसुध हालत में पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi post mortem report raise questions why she locked herself in hotel room for 48 hours
sridevi

मिली जानकारी के मुताबिक बोनी कपूर ने फौरन अपने दोस्त को फोन किया। रात 9 बजे दुबई पुलिस को भी सूचना दे दी गई। अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार रात 11 बजे तक फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली। आधी रात 1 बजे तक भारत के कई मीडिया हाउस ने उनकी मौत की खबर अपनी वेबसाइट पर छापी। हालांकि, मौत की वजह बार-बार बदलने से इस पूरे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Sridevi post mortem report raise questions why she locked herself in hotel room for 48 hours
Sridevi - फोटो : Instagram
अब दुबई पुलिस इस केस की जांच करेगी। होटल के जिस कमरे में श्रीदेवी की मौत हुई उस पूरे फ्लोर को सील कर दिया गया है। वहीं, अब पुलिस एक्ट्रेस के फोन रिकॉर्ड को भी ट्रेस करने में लगी है। बोनी कपूर का बयान भी अब दोबारा लिया जाएगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed