{"_id":"5a941b614f1c1b5e028b7659","slug":"amar-singh-and-jaya-prada-among-other-celebs-reach-anil-kapoor-residence-to-mourn-sridevi-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचे अमर सिंह और जया प्रदा, निराश होंगे सेलेब्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचे अमर सिंह और जया प्रदा, निराश होंगे सेलेब्स
Tue, 27 Feb 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jaya Prada
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की मौत पर शोक व्यक्त करने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम हस्तियां एक एक कर उनके देवर और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर पहुंच रही हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह, जया प्रदा, माधुरी दीक्षित, सरोज खान समेत कई हस्तियां अफसोस जताने पहुंचीं।
2 of 5
Amar Singh
श्रीदेवी की मौत शनिवार शाम दुबई के होटल में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई। रिपोर्ट के मुताबिक शराब के नशे में श्रीदेवी अपना संतुलन खो बैठीं और सीधे बाथटब में गिर गईं।
3 of 5
Madhuri Dixit
औपचारिकताएं पूरी होने की वजह से सोमवार को भी श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत नहीं आ पाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी तक मौत के पूरा घटनाक्रम की पुष्टि नहीं कर पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के जारी होने के बाद दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत के मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Saroj Khan
श्रीदेवी अपने पूरे परिवार के साथ ननद के बेटे और बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने यूएई पहुंची थीं। हालांकि, 21 फरवरी को सभी मुंबई लौट आए पर एग्जीबिशन की वजह से वह वहीं रुक गईं।
विज्ञापन
5 of 5
Krishna Raj Kapoor
मिली जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी की दोनो बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर मुंबई में थीं। सिर्फ बोनी कपूर ही एक्ट्रेस के साथ थे। मिली जानकारी के अनुसार बोनी कपूर ने बाथरूम के बाथटब में श्रीदेवी को बेसुध हालात में पाया था। रात करीब 9 बजे उन्होंने दुबई पुलिस को इसकी सूचना दगी दी। अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार रात 11 बजे तक फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।