फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Throwback thursday when Jawan actor shahrukh khan gave first onscreen kiss katrina revealed experience

Throwback Thursday: जब शाहरुख खान ने पहली बार पर्दे पर किया किस, कटरीना ने अनुभव साझा कर कही थी यह बात

Thu, 07 Sep 2023 11:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Sep 2023 11:05 AM IST
सार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान से धमाल मचा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे सितारे भी हैं। इसका निर्देशन एटली ने किया है।

विज्ञापन
Throwback thursday when Jawan actor shahrukh khan gave first onscreen kiss katrina revealed experience
शाहरुख खान

विस्तार

शाहरुख खान को रोमांस का किंग भी कहा जाता है। उनकी महिला फैंस की संख्या काफी ज्यादा है। अपने 30 साल से अधिक के करियर में उन्होंने अब तक कई रोमांटिक हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस छवि के बावजूद उन्होंने लंबे समय तक किसी भी अभिनेत्री के साथ लिपलॉक सीन नहीं दिया था। इंडस्ट्री में 20 साल काम करने के बाद किंग खान ने फिल्म जब तक है जान में अपना पहला किसिंग सीन दिया था। 

विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख खान के तिरुपति दर्शन पर हुआ विवाद, मुस्लिम समुदाय ने बताया इस्लामिक कानून का उल्लंघन

विज्ञापन

Throwback thursday when Jawan actor shahrukh khan gave first onscreen kiss katrina revealed experience
जब तक है जान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
शाहरुख ने पहली बार दिया किसिंग सीन

इस फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना कैफ की जोड़ी को खूब पसंद  किया गया था। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा ने किया था। निर्देशक रोमांटिक फिल्में बनाने के काफी फेमस थे। जब तक है जान में पहली बार शाहरुख किसी एक्ट्रेस को किस करते नजर आए थे। अभिनेता के अपोजिट कटरीना कैफ के अलावा अनुष्का शर्मा को भी कास्ट किया गया था। फिल्म में शाहरुख-कटरीना के बीच रोमांटिक सीन भी दिखाया गया था, जिसमें लोगों ने पहली बार किंग खान को पर्दे पर चुंबन दृश्य देते हुए देखा था। 

Throwback thursday when Jawan actor shahrukh khan gave first onscreen kiss katrina revealed experience
जब तक है जान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
कटरीना ने साझा किया था अनुभव

इसके बाद कटरीना कैफ ने इस सीन पर एक मीडिया हाउस से बात करती हुई भी नजर आई थीं। उन्होंने सीन को लेकर अपना अनुभव शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि कौन कहता है कि यह सीन देकर मैं भाग्यशाली रही हूं। बल्कि उनकी किस्मत अच्छी है। दिलचस्प बात यह है कि स्क्रीन पर शाहरुख खान ने दोबारा कटरीना कैफ को ही किस किया था। यह सीन जीरो में फिल्माया गया था। हालांकि, बाक्स ऑफिस पर यह फिल्म चल नहीं सकी थी।

विज्ञापन

Throwback thursday when Jawan actor shahrukh khan gave first onscreen kiss katrina revealed experience
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
डंकी में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान से धमाल मचा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे सितारे भी हैं। इसका निर्देशन एटली ने किया है। इस फिल्म के बाद शाहरुख जल्द ही डंकी में दिखेंगे। यह फिल्म इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज की जाएगी।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' में आया नया ट्विस्ट, फिल्म में दिखेंगे दलपति विजय-अल्लू अर्जुन और संजू बाबा!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed