फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger 3 Katrina Kaif on 2 month action preparation for Salman Khan starrer reveals her character is important

Tiger 3: कटरीना ने 'जोया' के किरदार के लिए महीनों तक की थी मेहनत, बोलीं- यह मेरा अब तक का पसंदीदा रोल है

Mon, 30 Oct 2023 02:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Oct 2023 02:33 PM IST
सार

टाइगर फ्रेंचाइजी में जोया का किरदार हमेशा से ही फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। निर्माताओं ने जोया के चरित्र को टाइगर के चरित्र से कम नहीं रखा है, बल्कि एजेंट के रूप कटरीना फिल्म में कई खतरनाक स्टंट्स करती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Tiger 3 Katrina Kaif on 2 month action preparation for Salman Khan starrer reveals her character is important
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान हाल ही में, अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में कटरीना भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। अब हाल ही में, कटरीना ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है और जोया की भूमिका को अहम बताया है।
विज्ञापन


कटरीना ने जोया के रोल को बताया अपने करियर का पसंदीदा किरदार
टाइगर फ्रेंचाइजी में जोया का किरदार हमेशा से ही फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। निर्माताओं ने जोया के चरित्र को टाइगर के चरित्र से कम नहीं रखा है, बल्कि एजेंट के रूप कटरीना फिल्म में कई खतरनाक स्टंट्स करती नजर आती हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू कटरीना ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही 'जोया' की भूमिका को अपने करियर की मुख्य भूमिकाओं में गिनती हैं।
विज्ञापन

 

KWK8 Promo: करण के शो में सनी देओल को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, तारा सिंह ने बताया 'गदर 2' का ऑर्गेनिक कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

कटरीना ने दो महीनों तक की थी भूमिका में ढलने की तैयारी
कटरीना ने कहा, 'टाइगर 3 फिल्म दिखाती है कि जब अपने परिवार या देश या मानवता को बचाने की बात आती है तो ऐसा कुछ भी नहीं है, जो एक महिला नहीं कर सकती। जोया जैसा किरदार लोगों को यह बताने के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक है कि लड़कियां पालन-पोषण करने वाली होने के साथ-साथ रक्षक भी हो सकती हैं। जोया मेरे करियर की सबसे पसंदीदा भूमिकाओं में से एक है।'
 

Angad Bedi: अंगद ने अंतरराष्ट्रीय स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, पिता को समर्पित किया यह सम्मान

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म 'टाइगर 3' की तो सलमान अपनी पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हैं। अभिनेता के लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब देखना है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन कर पाएगी। फिल्म के पहले गाने को देखकर फंस अब फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed