फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger 3 salamn khan starrer Katrina Kaif video grooving to film song leaked netizens says Mashallah 2.0 read h

Tiger 3: सलमान खान का फिल्म 'टाइगर 3' से कटरीना कैफ का डांसिंग वीडियो लीक, फैंस बोले- माशाअल्लाह फिर से

Sun, 20 Aug 2023 08:54 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 20 Aug 2023 08:54 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर 'टाइगर 3' का एक वीडियो लीक हो गया है, जिसने फैंस के दिलों में फिल्म को लेकर बेचौनी और बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Tiger 3 salamn khan starrer Katrina Kaif video grooving to film song leaked netizens says Mashallah 2.0 read h
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता आखिरी बार 21 अप्रैल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। एक्टर की इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। मगर उनकी यह फिल्म फैंस के उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। वहीं, अब भाईजान के फैंस अब 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बी-टाउन की दमदार एक्ट्रेस और खूबसूरत हसीना कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन


'टाइगर 3' का वीडियो हुआ लीक
सोशल मीडिया पर 'टाइगर 3' का एक वीडियो लीक हो गया है, जिसने फैंस के दिलों में फिल्म को लेकर बेचैनी और बढ़ा दी है। लीक हुए इस वीडियो में कटरीना को बैकग्राउंड डांसर्स के साथ एक गाने की शूटिंग करते हुए देखा गया। गाने की बीट्स 'एक था टाइगर' के फेमस गाने 'माशाल्लाह' की तरह लग रही है। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ, यूजर्स इस फिल्म को लेकर अपना-अपना अनुमान लगाने लगे।
विज्ञापन


'माशाअल्लाह फिर से'
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे लगा कि यह माशाअल्लाह गाना है। मैं पूरी तरह से भूल गया और सोचा कि टाइगर 3 कई साल पहले रिलीज हुई थी। ओह, उन्होंने माशाअल्लाह को दोहराया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "माशाअल्लाह फिर से।"
विज्ञापन
विज्ञापन

KBC 15: होस्ट बनते ही अभिषेक ने किया नियम में बदलाव, हॉट सीट पर बैठे बिग बी से पूछा यह सवाल

दिवाली के मौके पर रिलीज होगी 'टाइगर 3'
बता दें कि 'एक था टाइगर'और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा एक्टर इमरान हाशमी भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-  Sushmita Sen: जब सुष्मिता सेन के साथ काम करना मेकर्स को लगता था मुश्किल, एक्ट्रेस ने साझा किया कड़वा अनुभव  

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री का आधुनिक धर्मगुरुओं पर कटाक्ष, सेलेब्स संग वीडियो को लेकर पूछा यह सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed