फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger 3 Salman Khan new poster out as Avinash Singh Rathore in new look Starring Katrina Kaif Film

Tiger 3: 'टाइगर 3' से जारी हुआ सलमान का नया लुक, आंखों में तेज और हाथों में जंजीर पकड़े नजर आए भाईजान

Fri, 13 Oct 2023 01:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 13 Oct 2023 01:04 PM IST
सार

इस बीच फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म से सलमान खान का इंटेंस लुक जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Tiger 3 Salman Khan new poster out as Avinash Singh Rathore in new look Starring Katrina Kaif Film
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर जारी होने के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म से सलमान खान का इंटेंस लुक जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


 'टाइगर 3' से जारी हुआ सलमान का नया लुक

सलमान खान बहुप्रतीक्षित 'टाइगर 3' लाने के लिए तैयार हैं, और ट्रेलर रिलीज से पहले, निर्माताओं, यशराज फिल्म्स ने एक नई तस्वीर जारी की है, जिसमें आगामी फिल्म से रॉ एजेंट टाइगर बन सलमान खान नजर आ रहे हैं। इस नए लुक में भाईजान हाथों में जंजीर लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा, 16 अक्तूबर को आ रहा है टाइगर का ट्रेलर दोपहर 12 बजे। सभी लोग अपने कैलेंडर मार्क कर लें। इस दिवाली सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रहा है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस की मिल रही है सकारात्मक प्रतिक्रिया

सलमान का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी भाईजान के नए लुक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, पिछले दिनों कटरीना के लुक ने भी फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था। भाईजान के नए लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मैं तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए काफी उत्साहित हूं। 'दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाईजान की यह फिल्म सुपर डुपर हिट होने वाली है।' एक और यूजर ने लिखा, 'सलमान खान का लुक कितना खतरनाक लग रहा है।'


दुखद: 'ताल' फेम एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का 67 साल की उम्र में निधन, गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं एक्ट्रेस


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म 'टाइगर 3' की तो सलमान अपनी पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हैं। अभिनेता के लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब देखना है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन कर पाएगी। हालांकि, भाईजान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed