फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tiger 3 vfx work has begun salman kha and katrina kaif begin dubbing for film

Tiger 3: 'टाइगर 3' के लिए डबिंग कर रहे सलमान खान, फिल्म के वीएफएक्स पर भी शुरू हुआ काम

Fri, 23 Jun 2023 03:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 23 Jun 2023 03:23 PM IST
सार

सलमान की टाइगर 3 को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है और निर्माताओं का लक्ष्य है कि इससे अच्छी कमाई की जाए। बता दें कि यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
tiger 3 vfx work has begun salman kha and katrina kaif begin dubbing for film
टाइगर 3 - फोटो : social media

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लगातार इस फिल्म को लेकर नए नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कभी इस फिल्म से जुड़े वीडियो सामने आते हैं, कभी शूटिंग को खबरें आती हैं तो कभी सलमान खान की स्टंट करते हुए फोटो वायरल हो जाती है। अब खबर आ रही है कि मनीष शर्मा द्वारा निर्देशिक इस फिल्म को लेकर पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों पर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


वीएफएक्स का काम शुरू 
बता दें कि सलमान की टाइगर 3 को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है और निर्माताओं का लक्ष्य है कि इससे अच्छी कमाई की जाए। बता दें कि यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। खबरों के मुताबिक 'टाइगर 3' का पहला कट फाइनल हो चुका है और इसके वीएफएक्स का काम शुरू हो चुका है। वहीं सलमान खान ने अपने हिस्से की डबिंग शुरू कर दी है और उम्मीद है कि कटरीना जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: पलक संग लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं पूजा, लोगों ने कहा- ‘खडूस मास्टरनी’
विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में सलमान और कटरीना की दोस्ती के अलावा टाइगर 3 का सबसे बड़ा हाइलाइट शाहरुख खान का कैमियो होगा। इस खास सीक्वेंस को 35 करोड़ रुपये के बजट पर तैयार किया गया है। सलमान खान के साथ काम करने के बारे में शाहरुख ने पिछले साल कहा था, 'सलमान खान के साथ काम करने का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन प्यार का अनुभव है, खुशी का अनुभव है, दोस्ताना अनुभव है और भाईचारे का अनुभव है। इसलिए जब भी मैं उनके साथ काम करता हूं तो यह अद्भुत होता है। बता दें कि टाइगर 3 10 नवंबर को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed