सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tina ambani family photo goes viral for this special reason

Instagram: नए साल पर टीना अंबानी ने शेयर की परिवार संग तस्वीर, साथ में दिखाई दी बेटे की मंगेतर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अंबानी के बेटे अनमोल संग कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। जिसके बाद कई बड़े सेलेब्स और करीबी दोस्तों ने उन्हें बधाई दी थी, हालांकि अंबानी परिवार की ओर से अस सगाई के बारे में को भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

tina ambani family photo goes viral for this special reason
टीना अंबानी और अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ - फोटो : insta/tinaambaniofficial
विज्ञापन

विस्तार

इस समय बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर सभी मशहूर हस्तियों की नए साल की तस्वीरें सामने आ रही हैं। अंबानी परिवार का कोई भी फंक्शन हो या त्योहार सब कुछ लाइमलाइट में रहता है। वैसे तो अनिल अंबानी और उनका परिवार मीडिया और लाइमलाइट से दूर ही रहता है लेकिन अब न्यू ईयर के स्पेशल मौके पर टीना अंबानी ने भी परिवार के संग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में टीना अंबानी के साथ उनके पति बिजनेसमैन अनिल अंबानी और बेटे अनमोल अंबानी भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की सबसे खास बात ये हैं कि टीना के बेटे अनमोल संग कृषा शाह भी नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अंबानी के बेटे अनमोल संग कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। जिसके बाद कई बड़े सेलेब्स और करीबी दोस्तों ने उन्हें बधाई दी थी, हालांकि अंबानी परिवार की ओर से इस सगाई के बारे में कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

Trending Videos

तस्वीर शेयर कर दी नव वर्ष की बधाई-
टीना अंबानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से परिवार संग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। टीना अंबानी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 2022 में आपको प्रकाश और प्यार, आशा और खुशी की कामना। एक सुंदर, स्वस्थ और धन्य नया साल नई शुरुआत के साथ और उन लोगों का प्यार जिन्हें आप प्रिय मानते हैं ... हमारे परिवार से आपके लिए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tina Ambani (@tinaambaniofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

टीना अंबानी की इस पोस्ट पर यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें नव वर्ष की बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ कई बड़े सेलेब्स ने भी टीना को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने लिखा, हैप्पू न्यू ईयर टीना बहन...। आपको बता दें की आयशा श्रॉफ एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed