फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   top 5 films in 2014

ये हैं 2014 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में

Sat, 29 Mar 2014 08:53 AM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
top 5 films in 2014

जय हो सलमान खान की बड़ी फिल्म के रूप में देखा नहीं जाता है। फिर भी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म अभी तक बनी हुई है। 26 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को सलमान के फैंस ने भी नकार दिया था। इस फिल्म से सलमान को सबसे कमजोर ओपनिंग मिली थी। यह फिल्म अब तक 111 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

विज्ञापन

फिर गुंडे की बारी

top 5 films in 2014

यशराज बैनर की मसाला फिल्म गुंडे भले ही बहुत हिट न हुई हो लेकिन शुरुआती तीन महीने के कलेक्‍शन के आधार पर देखें तो यह फिल्म कमाई के मामले में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। यह फिल्म अब तक 76 करोड़ कमा चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वीन हुई बड़ी हिट

top 5 films in 2014

विकास बहल निर्देशित फिल्म क्वीन इतनी बड़ी हिट बन जाएगी इसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। बिना किसी बड़े हीरो के सिर्फ कंगना रणौत को लीड लेकर बनी यह फिल्म अब तक 50 करोड़ रूपए कमा चुकी है। अभी भी यह फिल्‍म मल्टीप्लेक्सों में मौजूद है।

विज्ञापन

यारियां भी चल गई ठीक-ठाक

top 5 films in 2014

नए कलाकारों और नई थीम को लेकर बनाई गई फिल्म यारियां भी ठीक-ठाक चल गई है। भूषण कुमार निर्देशित इस फिल्म ने अब तक 40 करोड़ कमा लिए हैं। चूंकि‌ फिल्म का बजट काफी कम था इसलिए यह फिल्‍म 40 करोड़ कमाकर भी बड़ी हिट बनीं।

रागिनी की लंबी उड़ान

top 5 films in 2014

सनी लियोनी बॉलीवुड में हिट हो गई हैं। उनकी दूसरी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। इस फिल्‍म ने अब तक 38 करोड़ कमा लिए हैं। चूंकि ‌फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में लगी हुई है इसका मतलब यह है कि इस सप्ताह के आखिरी तक यह फिल्म 50 करोड़ का आंकडा भी छू सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed