सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Toxic actress Huma Qureshi reveals Ed Sheeran loved Gangs of Wasseypur called it a cool film

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' देखकर क्या बोले थे सिंगर एड शीरन? हुमा कुरैशी ने दी जानकारी; अभिनेत्री ने सिखाई थी हिंदी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 14 Apr 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसे लेकर उन्होंने एक खुलासा किया है।

Toxic actress Huma Qureshi reveals Ed Sheeran loved Gangs of Wasseypur called it a cool film
हुमा कुरैशी, एड शीरन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज की तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में हुमा ने बताया कि कैसे एड शीरन ने यह फिल्म देखी थी और इसकी तारीफ की थी।

Trending Videos

हुमा ने की एड शीरन से मुलाकात
प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट से बातचीत में हुमा ने फराह खान की पार्टी में एड शीरन से हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। जब मैं एड शीरन से मिली तो पता चला कि उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' देखी है। यह जानकर मैं हैरान रह गई थी। जब एड शीरन मुंबई में थे, तब फराह खान ने उनके लिए एक पार्टी रखी थी, जहां सभी उनसे मिले थे। मैं उनसे बातचीत करने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा, 'मुझे आपका देश बहुत पसंद है और मैं यहां म्यूजिक पर काम करना चाहूंगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

Toxic actress Huma Qureshi reveals Ed Sheeran loved Gangs of Wasseypur called it a cool film
एड शीरन - फोटो : इंस्टाग्राम
हुमा ने शीरन को सिखाई हिंदी
उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने एड शीरन को कुछ हिंदी शब्द सिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'अगर आप और भी दिलचस्प भाषा सीखना चाहते हैं, तो आपको हमारी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जरूर देखनी चाहिए।' वह रुक गए और पूछा, 'क्या आप उस फिल्म में थीं?' मैंने कहा, 'हां।' उन्होंने कहा, 'मैंने अभी-अभी वह फिल्म देखी है। मुझे यह बहुत पसंद आई। यह सच में एक जबरदस्त फिल्म है।' मुझे लगा कि यह मेरे लिए एक बहुत ही शानदार पल था।'

Karan Aujla: करण औजला के कॉन्सर्ट में हुई झड़प; लोगों ने एक-दूसरे पर चलाए घूंसे; वायरल हो रहा मुंबई का वीडियो

Toxic actress Huma Qureshi reveals Ed Sheeran loved Gangs of Wasseypur called it a cool film
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamhumaq
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की स्टारकास्ट
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' दो हिस्सों में बनी है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, रीमा सेन, पीयूष मिश्रा, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, विनीत कुमार सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं।

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
हुमा अब अगली बार फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश दोहरी भूमिका में हैं। उनके साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed