Bawaal Trailer: 'बवाल' का दुबई में होगा धमाल! फैन इवेंट में लॉन्च होगा वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर
जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बवाल' का ट्रेलर दुबई में लॉन्च होगा। इसके ट्रेलर लॉन्च की डेट भी सामने आ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'बवाल' को लेकर बीते दिन खबर आई कि यह सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। फिल्म 21 जुलाई को अपने ग्लोबल प्रीमियर के लिए तैयार है, जो 200 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा। वहीं, अब नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे फैंस का खुश होना लाजमी है।
दुबई में लॉन्च होगा 'बवाल' का ट्रेलर
रिपोर्ट की मानें तो, 'बवाल' के मेकर्स की दुबई में दो दिन का भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, जो 9 से 10 जुलाई तक चलने वाला है। वहीं, फिल्म का ट्रेलर 9 जुलाई को फैन इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 'निर्माता लगभग 150-200 प्रशंसकों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह एक एक्सपेरिमेंटल कार्यक्रम होगा, जो फैंस को फिल्म की झलक देगा। इस कार्यक्रम में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, नितेश तिवारी, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल प्रमुख अपर्णा पुरोहित शामिल होंगी।
AR Rahman: ए आर रहमान की ड्रेसिंग सेंस के पीछे है इस खास शख्स का हाथ, सिंगर ने दिल खोलकर जताया आभार
दुबई को चुने जाने का कारण
जानकारी के मुताबिक, वैश्विक प्रचार कार्यक्रम आयोजित करने का विचार 'बवाल' की कहानी को ध्यान में रखते हुए है। 'बवाल' एक यूनिवर्सल स्टोरीलाइन वाली कहानी है, जो ग्लोबल अपील रखती है। रिपोर्ट के अनुसार, 'निर्माताओं ने ट्रेलर लॉन्च के लिए दुबई पर ध्यान केंद्रित किया क्योंकि यह संस्कृतियों का मिश्रण है, और यहां बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है।'
Animal Postpone: रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बुरी खबर! फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट टली
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी 'बवाल'
रिपोर्ट यह भी है कि साजिद नाडियाडवाला को फिल्म के डायरेक्ट-टू-डिजिटल प्रीमियर के लिए अमेजन प्राइम वीडियो से मोटी रकम मिली है। साजिद नाडियाडवाला ने प्राइम वीडियो के साथ यह डील 110 करोड़ रुपये में पक्की की है। 'जुड़वा 2' और 'ढिशूम' के बाद वरुण धवन और साजिद नाडियाडवाला तीसरी बार 'बवाल' के जरिए साथ आ रहे हैं। यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।