फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twinkle Khanna Birtday Akshay Kumar gets excited share wife funny video on social media

Twinkle Khanna B'day: पत्नी ट्विंकल के जन्मदिन पर उत्साहित हुए अक्षय कुमार, मजेदार वीडियो से बटोरी वाहवाही

Sun, 29 Dec 2024 12:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 29 Dec 2024 12:20 PM IST
सार

ट्विंकल खन्ना आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं, इस खास अवसर पर अक्षय कुमार की दिलचस्प पोस्ट दिल खुश करने वाली है। 

विज्ञापन
Twinkle Khanna Birtday Akshay Kumar gets excited share wife funny video on social media
ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर अक्षय कुमार की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर लोगों को कपल गोल देते नजर आते हैं। वहीं, आज यानी 29 दिसंबर को ट्विंकल खन्ना अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास अवसर पर अक्षय कुमार भी बेहद उत्साहित हैं। स्टार ने अपनी लेडी लव का एक मजेदार वीडियो साझा किया है। साथ ही उनके नाम एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। अक्षय की पोस्ट पर प्रशंसक दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। 

विज्ञापन

ट्विंकल के बर्थडे पर उत्साहित हुए अक्षय 

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का एक दिलचस्प वीडियो साझा किया। वीडियो की शुरुआत टेक्स्ट से होती है 'हर कोई सोचता है कि मेरी पत्नी कैसी है' और इसमें ट्विंकल को शांति से बैठकर एक किताब पढ़ते हुए दिखाया गया है, फिर टेक्स्ट में दिखाया गया है 'लेकिन वह वास्तव में कैसी है' और क्लिप एक लापरवाह महिला की तरह उनके डांस पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने नाम लिखा खास कैप्शन 

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, टीना तुम सिर्फ एक स्पोर्ट नहीं हो; तुम पूरा खेल हो। मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है-जब तक मेरे पेट में दर्द न हो तब तक कैसे हंसना है (और तुम लगभग हमेशा ही इसकी वजह होती हो)। जब रेडियो पर कोई पसंदीदा गाना बजता है तो मैं दिल खोलकर कैसे गाऊं, और सिर्फ इसलिए डांस करूं क्योंकि मेरा मन करता है। तेरे वर्गा सच में होर कोई ना (तुम्हारे जैसा सच में कोई नहीं है)।'

WAVES: वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट होगा आयोजित, मन की बात में इन विषयों पर भी बोले पीएम नरेंद्र मोदी
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन

प्रशंसकों ने लुटाया प्यार 

अक्षय कुमार की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मिसेज खिलाड़ी।' दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों जैसा कोई नहीं।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'ये आज का बेस्ट वीडियो है।' ऐसे ही बाकी प्रशंसक भी ट्विंकल को जन्मदिन की बधाई देते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं। 

Mika Singh: 'बड़े निर्माता के पैरों में गिरते हैं लेकिन...,'करण-बिपाशा के साथ काम करना लगा मीका को 'डेंजरस'!

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट 

जानकारी हो कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को अबू जानी और संदीप खोसला के घर पर एक निजी समारोह में शादी की थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, एक बेटा आरव और एक बेटी जिसका नाम नितारा है। काम के मोर्चे पर अक्षय कुमार को हाल ही में रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। उनके पास 'वेलकम टू द जंगल', 'हाउसफुल 5', 'स्काई फोर्स', 'जॉली एलएलबी 3' और 'भूत बंग्ला' जीसी फिल्में पाइपलाइन में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed