वीडियो: बरसी पर आई ट्विंकल को पापा राजेश खन्ना की याद, बोलीं- मेरे पास आपकी एक खास चीज है
- राजेश खन्ना की पुण्यतिथि बेटी ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया खास वीडियो।
- फिल्म 'आप की कसम' की शूटिंग का है ये वीडियो।
- ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट शेयर करते हुए दिया प्यारा सा कैप्शन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना उन सितारों में से एक रहे जिन्होंने महज दो सालों में 15 सुपरडुपर हिट फिल्में दी थीं। राजेश खन्ना को 'काका' भी कहा जाता है और कहा जाता है कि उनके जैसा सुपरस्टार अब शायद ही कोई होगा। आज राजेश खन्ना की पुण्यतिथि है और इस मौके पर उन्हें सभी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना ने भी अपने पिता को याद किया है। ट्विंकल खन्ना ने खास वीडियो पोस्ट करते हुए अपने पिता राजेश खन्ना को श्रद्धांजलि दी है।
ये वीडियो राजेश खन्ना की फिल्म आप की कसम की शूटिंग का है। वीडियो में राजेश, फिल्म के गाने ‘सुनो कहो, कहा सुना’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि क्या इतने सारे री टेक की वजह से उन्हें दिक्कत नहीं होती? तो राजेश कहते हैं, 'नहीं बिल्कुल नहीं। मुझे ये पसंद है। मुझे बार-बार री टेक से प्यार है।' आखिर में राजेश खन्ना बताते हैं कि रोमांटिक गाने में क्या जरूरी होता है। वह कहते हैं कि गाने की बीट और लिप सिंक का मेल बहुत जरूरी है। जैसे ही आपको करेक्ट बीट मिलती है आप अपने-आप उसमें घुल जाते हैं।
पापा की खास वीडियो शेयर करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पास उनकी आंखे हैं, मेरे बेटे के पास उनकी स्माइल और दुनिया के दिलों में वह बसे हुए हैं। वह भी भी जिंदा है।' ट्विंकल खन्ना अपने पिता से बेहद प्यार करती हैं और वो अक्सर उनके साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। खास बात है कि राजेश खन्ना और उनकी बेटी ट्विंकल का जन्मदिन एक ही दिन होता है।
राजेश खन्ना ने साल 1966 में फिल्म 'आखिरी रात' से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि वह 1969 की फिल्म आराधना से ज्यादा पॉपुलर हुए। उन्होंने कटी पतंग, बहारों के सपने, इत्तेफाक, आनंद, दो रास्ते, खामोशी, बावर्ची और अमर प्रेम जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। राजेश ने 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की थी और दोनों की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हैं।

कमेंट
कमेंट X