सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: गार्ड के फोटो खींचने से मना करने पर आग बबूला हुईं उर्फी जावेद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 28 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed stopped by guard for clicking picture, she get angry and stepeed out
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी' से लाइमलाइट में आईं उर्फी जावेद अपने फेशन सेंस और अतरंगी कपड़े पहनने के लिए जानी जाती हैं। उर्फी आए दिन अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपने स्टाइल के लिए नहीं अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक गार्ड पर भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं। उर्फी इतनी आग बबूला हुई कि पैपराजी को भी बिना फोटो क्लिक कराए वापस लौट गईं।

Trending Videos
Urfi Javed stopped by guard for clicking picture, she get angry and stepeed out
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उर्फी अपनी गाड़ी से उतरती हैं, तो पैपराजी उन्हें घेर लेती है। वह पैपराजी से कहती हैं कि जब उन्होंने ही आपको बुलाया है तो वो आपको नहीं रोक सकते। ये कहते हुए उर्फी बिल्डिंग की ओर आगे बढ़ती हैं और बिल्डिंग के सामने फोटो क्लिक कराने लगती हैं। इतने में ही वहां गार्ड पहुंचकर कहता है कि क्या आपके पास परमिशन है और पैपराजी को फोटो खींचने से मना कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed stopped by guard for clicking picture, she get angry and stepeed out
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात पर उर्फी इतना गुस्से में आ जाती हैं कि वहां से वापस चली जाती हैं। इस दौरान उर्फी गार्ड की क्लास लगाती हुई भी नजर आती हैं। उर्फी कहती हैं कि आप तमीज से बात करें, मैं भी आपसे तमीज से कह रही हूं। ये कहते हुए उर्फी बिना फोटो क्लिक कराए लौट जाती हैं। उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

Urfi Javed stopped by guard for clicking picture, she get angry and stepeed out
उर्फी जावेद - फोटो : social media
आपको बता दें कि उर्फी आए दिन अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं, जिसके लिए कभी उन्हें सराहना मिलती है तो कभी ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। उर्फी ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में छोटे पर्दे से की थी। उर्फी ने 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'चंद्र नंदिनी', 'दुर्गा', 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', जैसे कई शो किए, जिनसे वह काफी पॉपुलर हो गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed