फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urvashi Rautela dance during India Pakistan match Orry took pinch posted video is going viral

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने किया भारत-पाक मैच के बीच डांस, ओरी ने पोस्ट कर ली चुटकी; वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 24 Feb 2025 05:06 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Feb 2025 05:06 PM IST
सार

उर्वशी रौतेला और ओरी का भारत-पाक मैच के बीच का एक मैच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओरी ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिख उर्वशी रौतेला की चुटकी ले ली है।

विज्ञापन
Urvashi Rautela dance during India Pakistan match Orry took pinch posted video is going viral
ओरी-उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम @orry

विस्तार

उर्वशी रौतेला और ओरी का भारत-पाक मैच के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो को पोस्ट कर ओरी ने उर्वशी रौतेला का मजाक भी उड़ाया है। उर्वशी अक्सर इवेंट में कहती हैं कि वे वहां पहुंचने वाली पहली महिला हैं। इसी बात को लिखते हुए ओरी ने ये पोस्ट की है।
विज्ञापन

ओरी और उर्वशी ने किया डांस
ओरी और उर्वशी रौतेला का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओरी और उर्वशी साथ में स्टेडियम में भारत-पाक मैच के बीच स्टैंड पर नाचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पोस्ट पर ओरी ने लिखा- पहली महिला जिसने इंडो-पाकिस्तान मैच में भाग लिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)


विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वायरल हुआ ये वीडियो
इससे पहले दुबई में एक पार्टी से ओरी और उर्वशी का क्रेजी डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों सितारे उर्वशी के दाबिड़ी-दीबिड़ी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ओरी और उर्वशी की एनर्जी देखते ही बन रही है। उर्वशी ने इस वीडियो में सिल्वर कलर की मिरर वर्क वाली ड्रेस पहनी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MVM Entertainment Worldwide 🌍 (@mvm.worldwide)


विज्ञापन

उर्वशी और ओरी की शादी को लेकर हो रही है बात
हाल ही में ओरी आलेखा आडवाणी और आदर जैन की शादी में पहुंचे थे। इस पोस्ट पर उर्वशी ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, "आपकी शादी में आने का इंतजार नहीं कर सकती।" इसके बाद ओरी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "हमारी।" यह टिप्पणी कुछ ही समय में वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर दोनों के इस मजाकिया बातचीत को लेकर चर्चा शुरू हो गईं।

डाकू महाराज में दिखी थीं उर्वशी
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी को हाल ही में फिल्म 'डाकू महाराज' में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत कमाई कर सकी थी। वहीं, अब इसे ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed