फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urvashi Rautela in news for her cryptic posts about Rishabh Pant users call her creepy

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने फिर दर्शाया ऋषभ पंत के प्रति प्यार! यूजर ने कहा- वह खुद को मूर्ख बना रही हैं

Fri, 14 Jul 2023 09:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 14 Jul 2023 09:08 AM IST
सार

उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर गुप्त पोस्ट के जरिए क्रिकेटर ऋषभ पंत के प्रति अपना प्यार दर्शाया है। हालांकि, इस पोस्ट को कर एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। 

विज्ञापन
Urvashi Rautela in news for her cryptic posts about Rishabh Pant users call her creepy
उर्वशी रौतेला-ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इस समय पेरिस में हैं, क्योंकि उन्होंने पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया था। शहर में चल रहे दंगों के कारण वह अपनी टीम के साथ वहीं फंसी हुई हैं। उर्वशी ने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि वे यशासंभव सुरक्षित रहने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह अपनी टीम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि भारत में उनके माता पिता हैं। इन सबके बीच उर्वशी एक बार फिर अपने हालिया पोस्ट को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं, जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन

उर्वशी रौतेला का क्रिप्टिक पोस्ट 

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक किताब की तस्वीर साझा की, जिसे वह पढ़ रही थीं। किताब का नाम 'लव साइंस' है। एक्ट्रेस ने आगे एक और पिक्चर पोस्ट की जहां किताब मीन और तुला राशि के बीच प्यार और रिश्ते के बारे में बात कर रही थी। जानकारी के लिए बताते चलें कि उर्वशी की राशि मीन है, और क्रिकेटर ऋषभ पंत तुला राशि के हैं। यह देखकर नेटिजंस का माथा ठनक गया और उन्होंने एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


Salman Khan: सलमान खान नहीं कर रहे 'प्रेम की शादी' नाम की कोई फिल्म, सूरज बड़जात्या संग हाथ मिलाने का जानें सच

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने एक्ट्रेस को बताया मूर्ख

उर्वशी रौतेला के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, यह कितना डरावना है। मुझे पता है कि उन्हें उन पर क्रश है, और जब हमें किसी पर क्रश होता है तो हम अजीब चीजें करते हैं, लेकिन ऐसी चीजें पोस्ट करके वह खुद को मूर्ख बना रही हैं।' दूसरे ने लिखा, 'उह, उर्वशी डरावनी हैं।' दरअसल, उर्वशी ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋषभ पंत के जरिए उनसे मिलने की रिक्वेस्ट करने की बात कही थी। हालांकि, ऋषभ ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि वह उन्हें जानते भी नहीं हैं। इसी के बाद से एक्ट्रेस अक्सर क्रिप्टिक पोस्ट करती नजर आती हैं। 


Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' के खिलाफ दिए नसीरुद्दीन-कमल हासन के बयान पर अदा ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बड़ी बात

उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट 

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही परवीन बाबी की बायोपिक में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने साझा करते हुए नोट में लिखा था, 'बॉलीवुड असफल रहा परवीन बेबी, लेकिन मैं आपको गौरवान्वित महसूस कराऊंगी। ॐ नमः शिवाय। नई शुरुआत के जादू पर भरोसा रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed