फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   urvashi rautela shared her video after reaching india from kuwait amid iran and israel war

मिडिल ईस्ट संकट के बीच कुवैत से लौटीं उर्वशी रौतेला, प्लेन से वीडियो शेयर कर बोलीं- 'मैं बेहद डरी हुई…'

Tue, 10 Mar 2026 02:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 10 Mar 2026 02:10 PM IST
सार

Urvashi Rautela Viral Video: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच वहां मौजूद भारतीय सेलेब्स वतन लौटने की तैयारी में हैं। वहीं कुछ सेलेब्स पहले ही घर लौट चुके हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में कुवैत से वापस लौटते वक्त एक वीडियो शेयर किया।

विज्ञापन
urvashi rautela shared her video after reaching india from kuwait amid iran and israel war
उर्वशी रौतेला - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ईरान और इस्राइल संकट के बीच कई भारतीय सेलेब्स दुबई और उसके आस पास के शहरों में फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ तो वापस आ गए। वहीं कुछ फैंस के साथ अपनी अपडेट्स साझा कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी एक वीडियो साझा किया।

विज्ञापन

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो युद्ध के दौरान कुवैत में थीं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए इस तनाव की स्थिति में वहां रहने और फिर भारत लौटने की कहानी शेयर की। इस दौरन वे बेहद भावुक दिखीं। 
विज्ञापन


तनाव के दौरान कुवैत मे थीं एक्ट्रेस 
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ईरान-इस्राइल युद्ध के दौरान कुवैत में फंसी हुई थीं। हाल ही में भारत लौटने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उस दौरान का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे कहती नजर आईं, ‘मैं अब प्लेन से भारत के लिए रवाना हो चुकी हूं। जब मैं प्लेन में बैठी तो बिल्कुल ठीक थी। मगर फिर भी मुझे काफी डर महसूस होने लगा। मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा। मैं नहीं जानती कि ऐसा मेरे साथ क्यों हो रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन




'असुरक्षित और तनावग्रस्त हूं'
वीडियो को इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस समय वह काफी असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही थीं। साथ ही उन्हाेंने फैंस से खुद के लिए प्रार्थना करने की भी गुजारिश की। उर्वशी ने आगे यह भी बोला कि अगर कोई इस वीडियो को देखने के बाद असहज या चिंतित हो उसके लिए वह माफी मंगती हैं। मगर वह अपने मन की बात फैंस को बताना चाहती हैं।

urvashi rautela shared her video after reaching india from kuwait amid iran and israel war
लारा दत्ता, हनी सिंह, ईशा गुप्ता - फोटो : ट्विटर

कई सितारों ने साझा की थी लौटने की खुशी 
पिछले दिनों एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी अबू धाबी में थीं। बाद में वह सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने दिल्ली में लैंड करते ही फैंस का धन्यवाद किया था। वहीं सिंगर हनी सिंह ने भी दुबई में सही सलामत होने की अपडेट फैंस के साथ शेयर की थी।
एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी कुछ दिनों पहले एक वीडियो जारी कर बताया था कि वह सुरक्षित हैं और जल्द भारत लौटने की कोशिश कर रहीं हैं। साथ ही फैंस को धन्यवाद भी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed