फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urvashi Rautela Stop Trying To Over Explain Herself Share View On Public Opinion

बेबाक अंदाज पर उर्वशी रौतेला अब क्यों नहीं देतीं सफाई? किस कारण से बदली सोच; बोलीं- ‘जब कोई महिला….

Sat, 09 May 2026 03:38 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 09 May 2026 03:38 PM IST
सार

Urvashi Rautela View On Her Public Image: अपनी फिल्मों से ज्यादा उर्वशी रौतेला अटपटे बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। वह इन बयानों के कारण ट्रोल भी होती हैं लेकिन कभी इन पर सफाई नहीं देती हैं। इस बारे में हाल ही एक्ट्रेस ने अपने नजरिया साझा किया है। 

विज्ञापन
Urvashi Rautela Stop Trying To Over Explain Herself Share View On Public Opinion
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उर्वशी रौतेला अपनी बोल्ड और उल्टी-सीधी बातों के किए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों में उनके अभिनय को लेकर कम ही चर्चा होती है। हाल ही में इस पूरी कंडीशन पर उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में बातचीत की है। उनका कहना है कि वह दूसरों के सामने अब खुद को सही साबित करने की कोशिश नहीं करती है, अपनी बातों पर कोई सफाई नहीं देती है। ऐसा क्यों है, जानिए?  

विज्ञापन

 

Urvashi Rautela Stop Trying To Over Explain Herself Share View On Public Opinion
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी की नजर में महत्वकांक्षा को दिखावा समझा जाता है 

जब उर्वशी से पूछा गया कि उनकी कही बातों और दावों का लोग मजाक बनाते हैं। उनके बारे में गलतफहमी पैदा होती है? तो वह क्या करती हैं? इस पर आईएएनएस से की गई बातचीत में उर्वशी रौतेला कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग कभी-कभी महत्वाकांक्षा को दिखावा समझ लेते हैं। खासकर तब जब कोई महिला पब्लिक स्पेस में बहुत ज्यादा नजर आती है।’ 
उर्वशी आगे कहती हैं, ‘अक्सर यह मान लिया जाता है कि अगर कोई ग्लैमर को अपनाता है या फैशन का शौकीन है, तो वह बहुत ज्यादा फोकस्ड होगा।’   
 

लोगों की सोच पर क्या बाेलीं उर्वशी रौतेला 

उर्वशी रौतेला का कहना है कि वह अब खुद को साबित करने पर जोर नहीं देती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘पहले मुझे यह साबित करने की जरूरत महसूस होती थी कि मैं उस इमेज से कहीं ज्यादा हूं जो लोग देखते हैं। लेकिन अब मुझे समझ आ गया है कि आप अपनी जिंदगी सिर्फ लोगों की सोच को लगातार ठीक करने में नहीं गुजार सकते हैं।’ 
उर्वशी आगे कहती हैं, ‘मैंने खुद को ज्यादा समझाने की कोशिश करना छोड़ दिया है। मैं तो बस आगे बढ़ती रहूंगी और समय को ही यह बताने दूंगी कि मैं असल में कौन हूं।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

Urvashi Rautela Stop Trying To Over Explain Herself Share View On Public Opinion
सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda

उर्वशी रौतेला करियर फ्रंट पर क्या रही हैं? 

जल्द ही उर्वशी रौतेला सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नजर आएंगी। इस सीरीज में लीड रोल में रणदीप हुड्डा हैं। यह सीरीज अपराध और राजनीति की कहानी को कहती है। यह सीरीज का दूसरा सीजन है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed