Urvashi Rautela: उर्वशी पर चढ़ा फुटबॉल वर्ल्ड कप का बुखार, जमकर किया डांस; जानें किसको कर रही हैं सपोर्ट?
Urvashi Rautela Viral Video: उर्वशी रौतेला भी फुटबॉल गेम की बड़ी फैन नजर आती हैं। फीफा वर्ल्ड में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हुए, उन्होंने एक डांस वीडियो पोस्ट किया है।
विस्तार
इन दिनों देश और दुनिया भर के फुटबॉल फैंस खुशी से झूम रहे हैं। फीफा वर्ल्ड का खुमार उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी फीफा वर्ल्ड कप के रंग में रंग गई है। एक्ट्रेस ने डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों को अपना सपोर्ट दिखा रही हैं।
इस फुटबॉलर की दीवानी बनीं उर्वशी रौतेला?
उर्वशी ने रविवार को एक डांस वीडियो पोस्ट किया, इसमें वह कई चर्चित फुटबॉलर के सिग्नेचर स्टेप्स को डांस फॉर्म में कर रही हैं। जहां तक सपोर्ट की बात है तो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘UR7 (उर्वशी रौतेला) की तरफ से रोनाल्डो UR7 के लिए…।’ इस तरह उर्वशी ने बता दिया कि उनके पसंदीदा फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उनका जर्सी नंबर 7 हैं।
कब होगा फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?
फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस अपनी पसंदीदा टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का प्री-क्वार्टर फाइनल यानी राउंड ऑफ 16 के बाद क्वार्टर फाइनल होगा। इसके बाद सेमीफाइनल और 19 जुलाई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फुटबाॅल फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।
उर्वशी करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
उर्वशी रौतेला पिछले दिनों कान फेस्टिवल में अपने अलग-अलग लुक के लिए चर्चा में रहीं। इसके अलावा रणदीप हुड्डा स्टारर सीरीज में वह उनकी पत्नी के रोल में नजर आईं। इन दिनों वह फिल्म ‘कसूर 2’ की शूटिंग भी कर रही हैं।