फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan and Anushka Sharma Reuniting after sui dhaaga Atlee will be the director

Varun Anushka: सुई धागा के बाद बड़े पर्दे पर वापस लौट रही वरुण-अनुष्का की जोड़ी, एटली होंगे फिल्म के निर्देशक?

Fri, 02 Jun 2023 11:18 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 02 Jun 2023 11:18 AM IST
सार

वर्ष 2018 की फिल्म 'सुई धागा' के बाद वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार इसका निर्देशन एटली करने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
Varun Dhawan and Anushka Sharma Reuniting after sui dhaaga Atlee will be the director
वरुण धवन-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2018 की फिल्म 'सुई धागा' में नजर आई वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। वहीं, अब वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के जल्द पर्दे पर दोबारा नजर आने की खबरें हैं। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को शाहरुख खान की 'जवान' के निर्देशक एटली डायरेक्ट करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा को पसंद आई स्क्रिप्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग अनटाइटल्ड इस फिल्म के लिए पहले जान्हवी कपूर को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद यह फिल्म अनुष्का शर्मा को ऑफर की गई। खबरें हैं कि अनुष्का को स्क्रिप्ट पसंद आई है, और उन्होंने इसे करने के लिए हामी भी भर दी है। वहीं, इस मूवी में दो हीरोइन होने की भी जानकारी है। मेकर्स दूसरी हीरोइन की तलाश में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: अब गुजराती फिल्में करना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


एटली होंगे फिल्म के डायरेक्टर 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर यह फिल्म एक एक्शन-एंटरटेनर होगी। इसका निर्माण एटली, मुराद खेतानी के साथ मिलकर करेंगे। मुराद इससे पहले 'भूल भुलैया 2' और 'कबीर सिंह' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। 
 

Raj Kapoor: बॉलीवुड के शोमैन को बेड पर नहीं आती थी नींद, जमीन पर लगता था गद्दा, जानें राज कपूर से जुड़े किस्से

'थेरी' का रीमेक होगी फिल्म 

बीते दिनों यह खबर आई थी कि वरुण धवन जल्द ही एटली की वर्ष 2016 की फिल्म 'थेरी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब इसे रीमेक के तौर पर नहीं बनाया जाएगा। एटली ने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है और रीमेक में काफी बड़े बदलाव भी किए जाने हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कहानी नॉर्थ इंडिया के लोगों को ध्यान में रखकर लिखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed