फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   varun dhawan and keerthy suresh upcoming film VD18 title changed in baby john see post

Baby John: दमदार टीजर के साथ वरुण की आगामी फिल्म के नाम से उठा पर्दा, इस तारीख को होगी रिलीज

Mon, 05 Feb 2024 03:58 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 05 Feb 2024 03:58 PM IST
सार

वरुण धवन की आगामी फिल्म 'वीडी 18' के टाइटल की निर्माताओं ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन
varun dhawan and keerthy suresh upcoming film VD18 title changed in baby john see post
वरुण धवन - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अब तक इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं था और इसे 'VD 18' कहा जा रहा था। आज इसके टाइटल का एलान दमदार टीजर के साथ कर दिया गया है। वरुण धवन की इस फिल्म का नाम  'बेबी जॉन' है। टीजर में वरुण दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।  'बेबी जॉन' एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को निर्देशक एटली पेश कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी ए. कालीस्वरन के कंधों पर है।
विज्ञापन


इस तारीख को होगी रिलीज
'बेबी जॉन' का फर्स्ट लुक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। चंद सेकेंड का ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें वरुण धवन तीखे तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार अभिनेता जबर्दस्त एक्शन मोड में दिखाई देंगे। टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी है। ये फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में लगेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)



यह भी पढ़ें: Grammy Award 2024: ग्रैमी सम्मान पाकर खुश हैं ये भारतीय कलाकार, अवॉर्ड को बताया भारत की उपलब्धि

फैंस ने दी प्रतिक्रिया 
वरुण धवन का लुक देखने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'आप इस अवतार में कमाल कर रहे हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, 'ओएमजी,  'बेबी जॉन' की ये वीडियो शानदार लग रही है।' एक अन्य ने कहा, 'वाह, यह बिल्कुल ब्लॉकबस्टर फिल्म है।' वरुण धवन के फैंस फिल्म की घोषणा के बाद से ही  'बेबी जॉन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

कीर्ति सुरेश और वामिका भी आएंगे नजर
'बेबी जॉन' मुराद खेतानी और एटली का संयुक्त प्रयास है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वरुण के आलावा इसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी हैं। इस फिल्म से कीर्ति सुरेश की बॉलीवुड में एंट्री होगी। यह फिल्म जियो स्टूडियोज, एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।

यह भी पढ़ें: Maahi: शान के बेटे माही का ‘साॅरी‘ में चलेगा जादू, सारेगामा लेकर आया नई सुरीली आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed