फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan comes to Samantha Ruth Prabhu defense gives a savage reply to troll

Varun Dhawan: सामंथा रुथ के बचाव में आए वरुण धवन, एक्ट्रेस को ट्रोल करने वाले को दिया करारा जवाब

Wed, 11 Jan 2023 11:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Jan 2023 11:03 AM IST
सार

हाल ही में ट्विटर पर सामंथा रुथ प्रभु को उनके चेहरे के ग्लो के लिए ट्रोल किया गया, इस पर वरुण धवन ने ट्रोल्स की खूब फटकार लगाई।

विज्ञापन
Varun Dhawan comes to Samantha Ruth Prabhu defense gives a savage reply to troll
सामंथा रुथ प्रभु-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया ने सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी को पाटने का काम किया है। अक्सर फिल्मी सितारे यहां फैंस से रूबरू होते नजर आते हैं। हालांकि, इस मंच के कुछ नुकसान भी हैं, जिनमें से एक है ट्रोलिंग। आए दिन स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ट्रोल्स का शिकार होते नजर आते हैं। यूं तो अधिकांश बार सेलेब्स ट्रोल्स को नजरअंदाज करते ही नजर आते हैं। मगर, जब पानी सिर से ऊपर चला जाता है तो बोलती बंद कराने में भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में वरुण धवन ने भी एक ट्रोल को करारा जवाब दिया है। दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर वरुण को नहीं सामंथा रुथ प्रभु को ट्रोल किया जा रहा था, जिस पर वरुण धवन एक्ट्रेस के बचाव में आए।

विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'अवतार 2' की आंधी, 54वें दिन भी बज रहा 'दृश्यम 2' का डंका
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में ट्विटर पर एक पोर्टल सामंथा रुथ प्रभु को उनके चेहरे के ग्लो के लिए ट्रोल करता नजर आया। एक पोस्टर शेयर कर इसमें लिखा गया कि अपनी ऑटोइम्यून बीमारी मायोजिटिस के कारण सामंथा ने अपने चेहरे का सारा आकर्षण खो दिया है। यूजर ने लिखा, 'सामंथा के लिए बुरा लगता है। उन्होंने अपना सारा आकर्षण और ग्लो खो दिया है। जब सभी ने सोचा कि सामंथा तलाक से मजबूती से बाहर आ गई हैं और उनका करियर नई ऊंचाइयों पर जा रहा है, तभी मायोजिटिस ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है। इसने उन्हें फिर से कमजोर बना दिया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर अभिनेता वरुण धवन ने ट्रोल को शानदार तरीके से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'आप किसी भी चीज के बारे में बुरा महसूस नहीं करते हैं। तुम्हें बस लोगों को गिराकर अपनी ओर सबका ध्यान खींचना आता है। बेटा... आपके लिए खराब लग रहा है। ग्लो तो इंस्टाग्राम फिल्टर्स में भी मौजूद है। अभी सैम से मुलाकात हुई, मेरा यकीन मानो वह काफी ग्लोइंग हैं।'

Kuttey's Mehfil-e-khaas: गुलजार साहब को दाना जी क्यों कहते हैं आसमान, इस महफ़िल में हुआ खुलासा

इस पर सामंथा रुथ प्रभु ने भी प्रतिक्रिया दी है। ट्रोल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सामंथा ने लिखा, 'मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको कभी भी महीनों के उपचार और दवा से न गुजरना पड़े, जैसे मुझे गुजरना पड़ा। मेरी तरफ से प्यार...।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed