फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Natasha Dalal Did not visit fertility clinic read her where they actually gone

Varun-Natasha: फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं गए थे वरुण धवन-नताशा, सच्चाई ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम?

Sun, 09 Apr 2023 08:55 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 09 Apr 2023 08:55 AM IST
सार

वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ हाल ही में स्पॉट हुए। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर नजर आया था। कयास लगाए जा रहे थे की अभिनेता वरुण धवन पापा बनने वाले है लेकिन अब कुछ और ही सच्चाई सामने आ रही है।  

विज्ञापन
Varun Dhawan Natasha Dalal Did not visit fertility clinic read her where they actually gone
वरुण धवन-नताशा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को हाल ही में अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ एक फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया। खबर सामने आई कि दोनों मुंबई के खार एरिया में स्थित फर्टिलिटी क्लिनिक पहुंचे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि वरुण धवन और नताशा दलाल एक बच्चे की योजना बना रहे हैं। लेकिन अब कुछ और ही सच्चाई सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी मिली है कि दोनों अभी बच्चे का प्लान नहीं कर रहे हैं बल्कि मामला कुछ और ही है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं बल्कि डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर के पास पहुंचे थे। एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि लोग कुछ भी लिखते हैं, कुछ भी सोचते हैं। क्या टाइमपास लगा रखा है। ऐसी बातों में जरा भी  सच्चाई नहीं है। पूरी तरह से ऐसी खबरें गलत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Dhawan Natasha Dalal Did not visit fertility clinic read her where they actually gone
वरुण धवन-नताशा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शनिवार को वरुण धवन और नताशा को फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जहां दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। जहां वरुण कैजुअल ट्रैक पैंट लुक में नजर आए और काफी हैंडसम लग रहे थे, वहीं नताशा ब्लैक एंड व्हाइट समर ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन

वरुण और नताशा जनवरी 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि इससे पहले दोनों बचपन के दोस्त थे। अब जब दोनों को फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर लोगों ने देखा तो तस्वीरें वायरल होने पर फैंस इस बात के कयास लगाने लगे कि दोनों बेबी प्लान कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब दोनों को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हुई हैं। इससे पहले भी कईं बार इस तरह की बातें सामने आ चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: कामुक दिखने के लिए कपड़े उतारने की जरूरत नहीं होती, जल संरक्षण पर बनी फिल्म में दिखेंगी प्रीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed