फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   varun dhawan started shooting of film vd 18 actor spotted with atlee on the set

VD 18: वरुण धवन ने शुरू की 'वीडी 18' की शूटिंग, सेट पर एटली के साथ आए नजर

Thu, 10 Aug 2023 10:23 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 10 Aug 2023 10:23 AM IST
सार

कहा जा रहा है कि वीडी 18 फिल्म मई 2024 में रिलीज हो सकती है। वहीं वरुण धवन ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
varun dhawan started shooting of film vd 18 actor spotted with atlee on the set
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म बवाल ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म ने सोशल मीडिया से लेकर विदेशों तक में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म पर जमकर बवाल भी हुआ था, लेकिन इसमें वरुण धवन के प्रदर्शन के लिए उनको तारीफ भी मिली थी। अब वरुण धवन एक्शन फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म मुराद का निर्माण शुरू हो गया है। जिसे जवान मूवी के निर्देशक एटली कुमार के प्रोडक्शन बैनर तले बनाया जा रहा है। इस मूवी का निर्देशन तमिल डायरेक्टर कलीस करने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही बज बनने लगा है। अभी तक इस मूवी के नाम का एलान नहीं हुआ है, फिलहाल इसे वीडी 18 (वरुण धवन की 18वीं) फिल्म कहकर पुकारा जा रहा है। अब इस फिल्म पर नया अपडेट आया है। 
विज्ञापन


सेट पर एटली भी थे मौजूद
कहा जा रहा है कि वीडी 18 फिल्म मई 2024 में रिलीज हो सकती है। वहीं वरुण धवन ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्देशक एटली टीम को इस फिल्म की यात्रा शुरू करने की शुभकामनाएं देने के लिए सेट पर मौजूद थे। खबरों के अनुसार, टीम पहले फिल्म की घोषणा करने के लिए प्रोमो की शूटिंग शुरू करेगी, उसके बाद फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन को दिखाया जाएगा। इससे पहले एक इंटरव्यू में वरुण ने फिल्म के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था 'मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह एक मास-एक्शन मनोरंजक फिल्म है। फिल्म में बहुत सारा मनोरंजन है जो मुझे भी पसंद है। और मैं बस इसमें अपना सब कुछ देने जा रहा हूं।'
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा को लेकर बड़ा अपडेट, स्टार कास्ट को लेकर रीमा कागती ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


कीर्ति सुरेश भी आएंगी नजर
वीडी 18 को मेकर्स हिंदी भाषा में ही रिलीज करेंगे। इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन के साथ लीड रोल में साउथ फिल्म एक्ट्रेस कीर्थि सुरेश नजर आने वाली हैं। यही नहीं, इस फिल्म के साथ ही अदाकारा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। यह कीर्थि सुरेश की पहली हिंदी फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed