Varun Dhawan: वरुण धवन ने सर्बिया में पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर सीरीज पर दिया नया अपडेट
वरुण धवन ने फैंस के साथ 'सिटाडेल' के बारे में अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने बताया है कि उन्होंने सीरीज की सर्बिया शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। वरुण ने कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें से एक है 'सिटाडेल'। अब वरुण धवन ने फैंस के साथ 'सिटाडेल' के बारे में अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने बताया है कि उन्होंने सीरीज के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।
अभिनेता वरुण धवन ने शनिवार को अपनी आगामी एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' का सर्बिया शेड्यूल पूरा कर लिया। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह सर्बिया के लड़कों और लड़कियों का समापन है,"। तस्वीर में वरुण को अभिनेता साकिब सलीम और निर्देशक जोड़ी राज और डीके के साथ पोज देते देखा जा सकता है। पोस्ट को सबसे पहले साकिब ने शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "शेड्यूल रैप।"
Adipurush Hindi Vs Telugu: प्रभास के पैन इंडिया स्टार होने पर लगा सवालिया निशान, आंकड़ों में समझिए पूरा गणित
राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के जरिए निर्मित एक्शन से भरपूर सीरीज में वरुण के साथ सामंथा रुथ प्रभु भी हैं। यह रूसो ब्रदर्स की इसी नाम की सीरीज का भारतीय रूपांतरण है। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन अंतरराष्ट्रीय संस्करण की सीरीज में नजर आए थे। हाल ही में अभिनेता वरुण धवन ने सिटाडेल अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ सर्बिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
Anuradha Paudwal Exclusive: स्टूडियो के घंटे भर के सफर ने बदल दी जिंदगी, इन 10 कहानियों में 50 साल का सफरनामा
वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वरुण की झोली में 'बवाल' भी है। नितेश तिवारी के जरिए निर्देशित इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं और यह जुलाई में भारत और दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग पिछले साल अप्रैल में लखनऊ में शुरू हुई थी। 'बवाल' के जरिए वरुण और जान्हवी पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इसके अलावा वरुण 'भेड़िया 2' में भी नजर आएंगे।
Badshah: बीटीएस ग्रुप आर्मी के आरोपों के बाद बादशाह का पलटवार, रैपर ने गाने को दोबारा सुनने की दी हिदायत