फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   VD 18 Atlee became producer Muhurta shot video viral wamiqa Gabbi Keerthy Suresh confirm for varun dhawan film

VD 18: एटली ने वीडी 18 बनाने की खबर पर लगाई मुहर, साझा किया मुहूर्त शॉट वीडियो, ये दो हसीनाएं भी हुईं शामिल

Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
सार

एटली ने वीडी 18 बनाने की खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। फिल्म निर्माता ने मुहूर्त शॉट वीडियो साझा कर फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियों के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन
VD 18 Atlee became producer Muhurta shot video viral wamiqa Gabbi Keerthy Suresh confirm for varun dhawan film
वीडी 18 टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एटली ने आखिरकार उन खबरों की पुष्टि कर दी है कि वह वरुण धवन के साथ काम करेंगे। हालांकि, एक निर्देशक के रूप में नहीं। हिट तमिल फिल्म निर्माता ने खुलासा किया है कि वह अपनी नई फिल्म का निर्माण करेंगे जो कथित तौर पर एटली की हिट फिल्म 'थेरी' की रीमेक है। वीडी 18 के रूप में डब की गई इस फिल्म की शूटिंग मुहूर्त शॉट के साथ शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन

एटली ने खबर पर लगाई मुहर

एटली ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से यह खबर साझा की। साथ ही अनाउंसमेंट वीडियो भी साझा किया। वीडियो में पूजा के क्षण और मुहूर्त शॉट की एक झलक देखी जा सकती है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। वीडियो शेयर करते हुए एटली ने लिखा, 'कृपया इस प्रोजेक्ट को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दें जो हमारे दिल के बहुत करीब है। रोमांचक समाचार जल्द ही आ रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्षक से जल्द उठेगा पर्दा

वरुण धवन ने भी इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। अभिनेता ने इसे कैप्शन दिया है, 'शीर्षक से जल्द ही पर्दा उठेगा।' वामिका ने वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया, 'इस खबर को आप सभी के साथ साझा करने का इंतजार कर रही हूं, अधिक रोमांचक खबरें जल्द ही आ रही हैं।'

Crime Master Gogo: इस मूवी निर्देशक को बनना था क्राइम मास्टर गोगो, तकदीर ने यूं दिलाई शक्ति को अंदाज अपना अपना

विज्ञापन

पोंगल के अवसर पर किया एलान

एटली ने अन्य लोगों और कलाकारों के साथ मकर संक्रांति और पोंगल के शुभ अवसर पर यह खबर साझा की। मुहूर्त पूजा समारोह मुंबई में आयोजित किया गया। जहां एटली फिल्म प्रस्तुत कर रहे हैं, तो वहीं ए. कालीस्वरन इस परियोजना का निर्देशन करेंगे। एक्शन एंटरटेनर अपनी मनोरंजक कहानी, शक्तिशाली प्रदर्शन और हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों के साथ सिने प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने का वादा करता है।

फाइटर के नए पोस्टर ने जगाई सम्मान और देशभक्ति की भावना, ट्रेलर रिलीज के समय का भी किया एलान

'वीडी 18' का निर्माण

एटली के अलावा, फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह प्रोजेक्ट जियो स्टूडियो द्वारा ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से भी प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में वरुण धवन और वामिका गब्बी के अलावा कीर्ति सुरेश भी हैं। 

शाहरुख की जवान और पठान के रिकॉर्ड तोड़कर टॉप पर पहुंची 'ओपेनहाइमर', जानें एनिमल का स्थान?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed