फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   VD 18 Varun Dhawan Share a lovely picture of Keerthy Suresh on her birthday write special note post goes viral

VD 18: वरुण धवन ने को-स्टार कीर्ति सुरेश को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, इंटरनेट पर छाया पोस्ट

Wed, 18 Oct 2023 03:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 18 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म 'वीडी 18' की को-स्टार कीर्ति सुरेश के जन्मदिन पर खास पोस्ट साझा किया। साथ ही स्पेशल नोट लिखकर सुर्खियों में आ गए। 
 

विज्ञापन
VD 18 Varun Dhawan Share a lovely picture of Keerthy Suresh on her birthday write special note post goes viral
वरुण धवन-कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश आने वाले दिनों में वरुण धवन संग 'वीडी 18' में रोमांस फरमाती नजर आएंगी। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से कीर्ति अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। अभिनेत्री ने मंगलवार को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस विशेष अवसर पर, फिल्म से अभिनेत्री के को-स्टार वरुण धवन ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता ने कीर्ति की एक प्यारी तस्वीर के साथ खास मैसेज लिखा। 

विज्ञापन

कीर्ति सुरेश के जन्मदिन पर वरुण का खास पोस्ट 

वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म 'वीडी 18' की को-स्टार कीर्ति सुरेश को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। वरुण ने स्टोरी पर अभिनेत्री की एक प्यारी तस्वीर साझा की। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो कीर्ति सुरेश। अपनी रोशनी फैलाती रहो।' वरुण धवन का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस ने इस पर दिल खोलकर प्यार लुटाया। 

विज्ञापन


Chandu Champion: 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स संग शूट हुआ चंदू चैंपियन का गाना, बॉस्को ने किया कोरियोग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन

'वीडी 18' की शूटिंग में व्यस्त कीर्ति-वरुण

हिंदी सिनेमा की इस नई स्टार जोड़ी को कुछ हफ्ते पहले मुंबई में एक साथ देखा गया था, जहां उन्होंने 'वीडी 18' की शूटिंग के बाद ऑटो की सवारी का आनंद लिया था। जैसा कि पहले बताया गया था, बिना शीर्षक वाला प्रोजेक्ट इस वर्ष अगस्त में मुंबई में शुरू हुआ था और पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी तरह से वरुण धवन के हिस्से पर केंद्रित थी। दूसरी ओर, कीर्ति सुरेश सितंबर 2023 में इस परियोजना में शामिल हुईं।


Koffee With Karan 8: 18 साल बाद करण के शो पर धमाल मचाएंगे दो सगे भाई, इंडस्ट्री में बजती है बॉन्डिंग की तूती

'वीडी 18' के आधिकारिक नाम की घोषणा बाकी

'वीडी 18' के नाम की घोषणा होनी अभी बाकी है। इसे एक व्यावसायिक पॉटबॉयलर माना जा रहा है, जिसमें वरुण धवन को पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा जाएगा। कालीस निर्देशित फिल्म में कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसमें 'जुबली' अभिनेत्री वामीका गब्बी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। बहुप्रतीक्षित परियोजना 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वरुण धवन ने हाल ही में 'वीडी18' प्रोजेक्ट पर एटली के साथ सहयोग करने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया था। अभिनेता ने कहा, 'मैं केवल यह बता सकता हूं कि यह एक शानदार एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। यह फिल्म बहुत सारे आनंददायक क्षण पेश करती है, जो मेरी पसंद से मेल खाते हैं। मैं अपना बेस्ट देने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed