फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   VD18 Varun Dhawan collaborate with Jawan director Atlee film will release in theatres on this date

VD18: वरुण धवन ने एटली संग मिलाया हाथ, फिल्म की रिलीज डेट से भी उठाया पर्दा

Sun, 02 Jul 2023 06:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 02 Jul 2023 06:57 PM IST
सार

वरुण धवन ने 'जवान' के डायरेक्टर एटली संग हाथ मिलाया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाते नजर आए हैं।

विज्ञापन
VD18 Varun Dhawan collaborate with Jawan director Atlee film will release in theatres on this date
वरुण धवन-एटली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मई 2023 में खबर आई कि वरुण धवन ने एक एक्शन एंटरटेनर के लिए एटली और निर्माता मुराद खेतानी के साथ हाथ मिलाया है। वहीं, अब इस खबर पर पक्की मुहर लग गई है। इतना ही नहीं खुद वरुण धवन ने पोस्ट कर इस अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटाया है। 

विज्ञापन

अगस्त से शुरू होगी शूटिंग 

वरुण धवन को एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। एक्टर फिलहाल राज एंड डीके की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, जानकारी की मानें तो एक्टर एटली की अगली फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दुखद: नहीं रहे अभिनेता हरीश मैगन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई को रिलीज होगी फिल्म 

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर वरुण धवन अब तक कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। एक्टर को अलग-अलग किरदारों के जरिए लोगों को लुभाते देखा गया है। वहीं, अब वरुण को एक्शन अंदाज में देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। एक्टर की यह फिल्म अगले वर्ष 31 मई को रिलीज होगी। 


Sreejita De: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने मंगेतर माइकल संग रचाई शादी, रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल

वरुण धवन का वर्कफ्रंट

वरुण धवन ने खुद इसकी घोषणा अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए की है। एक्टर ने नोट में लिखा है, 'VD18 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में।' इस फिल्म को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है, 'कहानी में भावना और ड्रामा अधिक है, लेकिन एक्शन सबसे आगे है।' वरुण धवन की पाइपलाइन में फिल्म 'बवाल' भी है, जिसका डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में एक्टर के अपोजिट जान्हवी कपूर हैं। मूवी, 21 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्टीम होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed