{"_id":"65697a5710efc1cbff09ac8e","slug":"vicky-kaushal-sam-bahadur-actor-reveal-katrina-kaif-does-not-like-my-clean-shave-look-in-interview-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sam Bahadur: कटरीना को नहीं पसंद है विक्की कौशल का यह लुक, बोले- स्टाइल चेंज करने से पहले सोचना पड़ता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sam Bahadur: कटरीना को नहीं पसंद है विक्की कौशल का यह लुक, बोले- स्टाइल चेंज करने से पहले सोचना पड़ता है
Fri, 01 Dec 2023 11:47 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:47 AM IST
विज्ञापन
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं। अभिनेता आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने एक बातचीत में अपनी पत्नी कटरीना से जुड़े कई खुलासे किए हैं। अभिनेता ने कहा, 'कटरीना को मेरा क्लीन शेव लुक पसंद नहीं है।'
कटरीना की बातें सुनना पसंद
एक बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने कहा कि उन्हें कटरीना कैफ को बात करते हुए सुनना पसंद है। अभिनेता ने कहा, 'मैं पहले एक अच्छा सुनने वाला व्यक्ति था, लेकिन अब मैं इसका आदी बन गया हूं। मैं उनको लंबे समय तक बाते करते हुए सुन सकता हूं, क्योंकि उन्हें बातें करना पसंद है और मुझे उनकी बातें सुनना अच्छा लगता है।' विक्की कौशल ने आगे बताया कि कटरीना को उनका क्लीन शेव लुक पसंद नहीं है। अभिनेता ने कहा, 'मुझे अपनी शेव क्लीन करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है, क्योंकि कटरीना को मेरा क्लीन शेव लुक पसंद नहीं है।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Promo: वीकेंड के वार में करण जौहर ने मन्नारा की दोस्ती पर उठाए सवाल, बोले- 'इसे पाखंड कहते हैं'
विज्ञापन
जीवन में आए बदलाव को लेकर कही यह बात
अभिनेता ने शादी के बाद आए बदलाव को लेकर कहा कि 'मैं' के बजाय 'हम' के विचार ने दो सालों में उनके जीवन को बदल दिया है। विक्की कौशल ने कहा, 'जब आप सिंगल होते है, तो आप यह निर्णय नहीं ले सकते कि आप क्या चाहते हैं। लेकिन जब आपका जीवन साथी आपके साथ होता है, तो आप आसानी से हर चीज का निर्णय ले सकते हैं। शादी के बाद आप यह सोचते हैं कि हमारे लिए क्या बेहतर है, ना कि मेरे लिए क्या बेहतर है।'
विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा में विक्की ने भारत के पहले फील्ड मार्शल की मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख, नीरज काबी, एडवर्ड, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में हैं।
यह भी पढ़ें: Vivek Oberoi: विवेक ने पिता सुरेश ओबेरॉय को कमबैक के लिए दीं शुभकामनाएं, कहा- इस दिसंबर 'एनिमल' जोर से दहाड़ें