{"_id":"655f84f0137deea45501c1a8","slug":"vicky-kaushal-sam-bahadur-actor-reveales-that-being-threatened-by-his-wife-katrina-kaif-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: शादी से पहले विक्की को पत्नी कटरीना से मिली थी धमकी, अभिनेता ने बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Kaushal: शादी से पहले विक्की को पत्नी कटरीना से मिली थी धमकी, अभिनेता ने बताई वजह
Thu, 23 Nov 2023 10:29 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
विक्की कौशल, कैटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन करने में लगे हैं। अभिनेता के फैंस उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, एक मीडिया बातचीत में विक्की कौशल ने खुलासा किया कि 'हटके जरा बचके' की शूटिंग उनकी शादी के बीच में आ गई थी और उन्हें अपनी शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेनी पड़ी। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उस समय उन्हें कटरीना कैफ से धमकी भी मिली थी।
विज्ञापन
कटरीना से मिली धमकी
विक्की कौशल ने मीडिया बातचीत में खुलासा किया कि फिल्म के निर्माताओं ने उनसे शादी के दो दिनों के भीतर सेट पर लौटने के लिए कहा, तो उन्हें काम पर वापस न जाने के लिए कटरीना कैफ से धमकी मिली थी। अभिनेता ने कहा, 'मैंने अपनी शादी से पहले फिल्म की आधी शूटिंग कर ली थी और फिर मैंने छुट्टी ले ली। शादी के ठीक दो दिन बाद फिल्म मेकर्स मुझे सेट पर बुला रहे थे। लेकिन मुझे धमकी मिली थी कि अगर तुम्हें दो दिन में सेट पर जाना है तो शादी मत करना। फिर मैंने शूटिंग के लिए मना किया और मैं पांच दिन बाद फिल्म के सेट पर गया।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Animal: बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंची 'एनिमल' की टीम, फिल्म की सफलता के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन
विक्की बोले, 'कटरीना बहुत प्यारी हैं'
सैम बहादुर अभिनेता ने यह भी बताया कि कटरीना से शादी के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई है। विक्की कौशल ने कहा, 'अपने लिए एक साथी ढूंढना और शादी करना वास्तव में अच्छा है। शादी के बाद आपको ऐसा महसूस होता है कि आप घर वापस आ गए हैं। कटरीना बहुत प्यारी हैं।' उनके साथ हर एक पल बिताना मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल है।'
काम के बारे में नहीं करते चर्चा
विक्की कौशल ने आगे कहा कि वे एक ही पेशे से हैं, लेकिन वह और कटरीना काम के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करते हैं। अभिनेता ने कहा, 'हम काम को लेकर ज्यादा बातें नहीं करते हैं। हम दोनों ही इंडस्ट्री में हैं, इसलिए हम इसके बारे में बहुत कम बात करते हैं लेकिन हम स्क्रिप्ट और अन्य चीजों पर चर्चा नहीं करते हैं।'
यह भी पढ़ें: Kanguva: 'कंगुवा' के सेट पर बुरी तरह घायल हुए सूर्या, निर्माताओं ने रोकी फिल्म की शूटिंग
इस दिन होगी रिलीज
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब समेत कई सितारे अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।