अभी तक विक्की कौशल ने क्यों नहीं देखी 'धुरंधर 2'? आदित्य धर के बारे में कही यह खास बात
Vicky Kaushal On Dhurandhar: अभिनेता विक्की कौशल ने फिल्म निर्माता आदित्य धर की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की खूब तारीफ की है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस फिल्म को देखा नहीं है।
विस्तार
'धुरंधर 2' की रिलीज को आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन विक्की कौशल ने अभी तक 'धुरंधर' के सीक्वल को देखा नहीं है। जानिए इसकी विक्की ने क्या वजह बताई है।
विक्की ने नहीं देखी 'धुरंधर 2'
उन्होंने पीटीआई से बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने कहा, 'धुरंधर को इतना सफल देखकर मैं बहुत खुश हूं। मुझे पहला भाग बहुत अच्छा लगा। दूसरा भाग अभी देखना बाकी है। आदित्य धर बहुत अच्छे फिल्मकार हैं। उन्होंने शानदार कलाकारों को इकट्ठा किया है। मुझे खुशी है कि सबको फिल्म बहुत पसंद आ रही है। मुंबई लौटते ही मैं इसे देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं।'
एक साथ काम कर चुके हैं विक्की और आदित्य
विक्की कौशल और आदित्य धर ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म ने विक्की के करियर को नई दिशा दी थी और आदित्य धर को भी एक अच्छे डायरेक्टर के रूप में पहचान दिलाई थी।
'धुरंधर 2'
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसका दूसरा भाग 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ। इसमें रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है। फिल्म कराची के अंडरवर्ल्ड में उनकी कहानी और जसकीरत के रूप में उनकी पृष्ठभूमि को दिखाती है।
'धुरंधर द रिवेंज' का कलेक्शन
इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक्शन, जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर बनी है। 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने अभी तक कुल 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।