33 साल पहले भी ‘धुरंधर’ थे राकेश बेदी, सान्याल को नहीं ब्रिगेडियर सूर्यदेव को दी थी खुफिया जानकारी
Dhurandhar 2 Actor Rakesh Bedi : ‘धुरंधर 2’ भले ही रणवीर सिंह की फिल्म हो लेकिन चर्चा राकेश बेदी की ज्यादा है। फैंस को जानकर हैरानी होगी कि वह लगभग 33 साल पहले भी धुरंधर स्टाइल में काम कर चुके हैं, खुफिया जानकारी सही जगह पर पहुंचा चुके हैं। जानिए, कैसे?
विस्तार
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है। फिल्म जब खत्म होती है, तो यही किरदार असल ‘धुरंधर’ साबित होता है। हाल ही में अभिनेता राकेश बेदी की एक पुरानी फिल्म से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘धुरंधर 2’ फिल्म के अपने किरदार जैसा काम करते दिखे। जानिए कौन सी है वो फिल्म? और फैंस ने इस वीडियो पर कैसे रिएक्शन दिए हैं?
राकेश बेदी की 33 साल पुरानी फिल्म का वीडियो वायरल
राकेश बेदी ने फिल्म ‘तिरंगा’ में खबरीलाल नाम के शख्स का रोल किया था तो ब्रिगेडियर सूर्यदेव (अभिनेता राजकुमार) को देश के दुश्मनों के बारे में फोन पर जानकारी देते हैं। फिल्म ‘तिरंगा’ का यही सीन अब वायरल हो रहा है। फैंस इस सीन को फिल्म ‘धुरंधर 2’ से जोड़ रहे हैं। यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो पैदाइशी जासूस हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इन्हें ब्रिगेडियर सूर्यदेव से ट्रेनिंग मिली है, जो बेस्ट हैं।’ वहीं कुछ यूजर्स ने राकेश बेदी के ‘धुरंधर 2’ के किरदार जमील जमाली का भी जिक्र मजाकिया अंदाज में किया है।
फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया था। जमील की बेटी यलीना से ही हमजा (रणवीर सिंह) का किरदार शादी करता है। इस आड़ में वह अपना जासूसी मिशन पूरा करता रहता है। जमील का किरदार करप्ट पॉलिटिशियन का था, उसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते थे। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया। पहले पार्ट में यह किरदार दर्शकों को बस एक साइड कैरेक्टर लगता है लेकिन ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली चौंकाता है। फिल्म के आखिर में वह हमजा की मदद की करता है, क्योंकि जमील जमाली भी भारतीय एजेंट निकलता है।
ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2: सोशल मीडिया यूजर्स एआई से बदल रहे 'धुरंधर 2' का क्लाइमेक्स, आदित्य धर ने मामले पर दिया रिएक्शन
इन दिनों 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म ने 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। फिल्म की इस सफलता ने बॉलीवुड को हैरान कर दिया। इस फिल्म में रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे उम्दा कलाकार नजर आए हैं।