सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Roja fame actress Madhoo celebrated 57th birthday with heartfelt posts from daughters

Madhoo:'रोजा' फेम अभिनेत्री मधु ने मनाया 57वां जन्मदिन, बेटी ने लुटाया प्यार; दीं शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 26 Mar 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Madhoo Birthday: आज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु का जन्मदिन है। इस खास अवसर पर उनकी बेटी ने मधु को जन्मदिन की खास बधाई दी है।

Roja fame actress Madhoo celebrated 57th birthday with heartfelt posts from daughters
मधु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु का 57वां जन्मदिन है। मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में उनके अभिनय ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।
Trending Videos

 

जन्मदिन पर मधु ने शेयर की प्यारी तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री मधु ने आज अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर अपनी दोनों बेटियों के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमेया और कीशा के साथ मधु मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ मधु ने लिखा, 'मेरी प्यारी अमेया तुम्हें बहुत प्यार करती हूं, मेरी राजकुमारी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhoo Shah (@madhoo_rockstar)




बेटी ने किया विश
बेटी अमेया ने भी मधु को विश किया है। उनकी बेटी अमेया ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे मधु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिपोस्ट किया है। इस तस्वीर में दोनों मां-बेटी दोनों एक जैसी नजर आ रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhoo Shah (@madhoo_rockstar)


विज्ञापन
विज्ञापन

मधु का जन्म
मधुबाला रघुनाथ, जिन्हें सभी मधु के नाम से जानते हैं। आज 26 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रघुनाथ और रेणुका की बेटी मधुबाला रघुनाथ का जन्म 1969 में चेन्नई में हुआ था। फिल्मों में उनकी रुचि बचपन से ही थी। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। मधु ने के. बालाचंदर द्वारा निर्देशित फिल्म 'अजगन' से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

फिल्म रोजा से मिली पहचान
मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' उनके करियर का निर्णायक मोड़ साबित हुई। इसमें मधु ने ग्रामीण महिला का रोल निभाया, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आया। रोजा की सफलता के बाद, मधु ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया।

 

'फूल और कांटे' से किया बॉलीवुड में डेब्यू
मधु ने 90 के दशक में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा दोनों में अपनी पहचान बनाई। उन्हें 'रोजा', 'फूल और कांटे', 'दिलजले', 'योद्धा' और 'जेंटलमैन' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। अजय देवगन के साथ फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही।

यह भी पढ़ें: Aakhri Sawal: 'धुरंधर 2' के बाद ‘आखिरी सवाल’ में नजर आएंगे संजय दत्त, पहला पोस्टर हुआ जारी; जानें रिलीज डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed